Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने विभागों से लक्ष्य हासिल करने के लिए राजस्व जुटाने पर ध्यान देने को कहा सीएम माणिक साहा और नितिन गडकरी ने हाईवे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया एयर मार्शल जसवीर सिंह मान ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिणी वायु कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के तौर पर कमान संभाली डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईआईपीए में लोक प्रशासन में 52वें एपीपीपीए के नए स्वरूप का उद्घाटन किया जेपी नड्डा ने दिल्ली में डेंगू को लेकर तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा मंत्रियों के साथ बैठक की सी. पी. राधाकृष्णन् ने आईसीएआई के 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस समारोह को संबोधित किया 'मांवां-धियां सत्कार योजना' के शुभारंभ पर माताओं एवं बहनों में भारी उत्साह : विधायक जीवनजोत कौर

 

आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

होशियारपुर , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 12:57 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने जिले में चल रहे मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए समूह निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे गणना कार्य की विस्तार से समीक्षा की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलओ द्वारा किए जा रहे गणना कार्य की जानकारी निर्धारित मोबाइल एप पर समयबद्ध तरीके से अपलोड की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के लिए 1 अक्टूबर 2026 को योग्यता तिथि निर्धारित की गई है।

इसके अंतर्गत 24 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना का कार्य करेंगे और प्रत्येक पात्र मतदाता से एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाया जाएगा। आशिका जैन ने बताया कि यदि किसी घर में मतदाता अनुपस्थित मिलता है अथवा घर बंद पाया जाता है, तो संबंधित बीएलओ उस घर का तीन बार दौरा करेगा।

पहली विजिट के दौरान बीएलओ अपने अगले दौरे की सूचना घर के दरवाजे पर चस्पा करेगा, ताकि संबंधित परिवार को जानकारी मिल सके और कोई भी मतदाता इस प्रक्रिया से बाहर न रह जाए। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 24 जुलाई 2026 तक जिले के मतदान केंद्रों के रैशनलाइजेशन का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाए।

उन्होंने बताया कि आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होगी, वहां नए मतदान केंद्र स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब को भेजे जाएंगे, ताकि मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में अधिक सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निधि कुमुद बंबाह, सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरकंवल सिंह एस.डी.एम. होशियारपुर परमप्रीत सिंह, एस.डी.एम गढ़शंकर संजीव कुमार, एस.डी.एम दसूहा कंवलजीत सिंह, एस.डी.एम. मुकेरियां ज्योतसना, तहसीलदार चुनाव रमनदीप कौर, चुनाव कानूनगो लखबीर सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD