Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार : पीएम नरेंद्र मोदी भूपेंद्र यादव ने विकसित भारत के निर्माण के लिए मजबूत ईवी इकोसिस्टम का किया आह्वान संघर्ष से कॉमेडी क्वीन बनने तक भारती सिंह का सफर राजनाथ सिंह से मिले जनरल धीरज सेठ बच्चों में विकासात्मक विलंब की पहचान पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण डॉ. रवजोत सिंह ने काहलवां में मीटिंग की भारत-जापान साझेदारी को नई ऊंचाई, पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा - 'विश्वास हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक पूंजी' पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : पीयूष गोयल 'छोटी बहन' पीएम ताकाइची से द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बोले, 'ये भारत-जापान के बीच नए अध्याय की शुरुआत' मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा

 

पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन और विस्तारित सेवा का किया शुभारंभ

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 02 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 15:19 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को राजधानी पटना के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का लोकार्पण किया। इस विस्तार के बाद पटना मेट्रो का परिचालन 6.2 किलोमीटर तक पहुंच गया है, जिससे शहर के पूर्वी हिस्से में रहने वाले लोगों को बेहतर और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।

लोकार्पण के बाद सीएम सम्राट चौधरी स्वयं मेट्रो ट्रेन में सवार होकर मलाही पकड़ी स्टेशन से भूतनाथ रोड स्टेशन तक पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे। मलाही पकड़ी और भूतनाथ रोड स्टेशन के बीच की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है। मेट्रो सेवा के इस विस्तार के बाद अब इस मार्ग पर मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और बैरिया आईएसबीटी सहित कुल चार स्टेशन संचालित हो रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मलाही पकड़ी स्टेशन से बैरिया आईएसबीटी तक यात्रा करने के लिए अधिकतम 30 रुपए का किराया निर्धारित किया गया है। नए स्टेशन के चालू होने से कंकड़बाग, राजेंद्रनगर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम होने के साथ-साथ यात्रा का समय भी घटेगा।

6.2 किमी का सफर 16 मिनट में पूरा होगा, जबकि किराया 30 रुपए होगा। पहले भूतनाथ तक 15 रुपए लगते थे। एक चक्कर पूरा करने में 35 मिनट लगेंगे। हर 35 मिनट पर मेट्रो मिलेगी। सरकार का दावा है कि सरकार राजधानी में आधुनिक और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भरोसा जताया कि जल्द ही पटना मेट्रो नेटवर्क विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकेंगे। कहा जा रहा है कि मेट्रो सेवा के विस्तार से शहरवासियों को सुरक्षित, तेज, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी तथा राजधानी की यातायात व्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी। 

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD