Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें मानसून से पहले बाढ़ प्रभावित जिलों का जमीनी आकलन करेगी भाजपा पंजाब ‘चरण पादुका योजना’ छत्तीसगढ़ में फिर से शुरू हुई : सीएम विष्णुदेव साय 3 जुलाई 2026 का पंचांग : माता लक्ष्मी की पूजा का खास दिन, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त खट्टे फलों का बादशाह चकोतरा, स्वाद और पोषण दोनों में लाजवाब अमेरिका के 250वें सालगिरह से पहले डोनाल्ड ट्रंप बोले- देश को सबसे पहले रखना है अयोध्या में ट्रक-स्कॉर्पियो टक्कर में तीन की मौत, एक मासूम समेत चार लोग घायल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलीं साने ताकाइची अमेरिका 'गोल्डन एज' में पहुंचा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर किया बड़ा दावा चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे : डोनाल्ड ट्रंप एलपीयू के मल्टीमीडिया और एनिमेशन स्टूडेंट्स 'एडु- रेव्लोयूशन' के ज़रिए क्लासरूम की पढ़ाई को क्रिएटिव करियर में बदल रहे हैं आशिका जैन ने एस.आई.आर की प्रगति का लिया जायजा बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा सीमावर्ती डिफेंस डैम विवाद : गुलाब चंद कटारिया ने लिया संज्ञान, गृह व रक्षा मंत्रियों से करेंगे चर्चा भगवंत सिंह मान सरकार की एक और उपलब्धि : माँ-बेटियों सम्मान योजना शुरू वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत ने सुनिश्चित की ईंधन आपूर्ति, अब हटेंगी अस्थायी पाबंदियां : जी. किशन रेड्डी अमरनाथ यात्रा से पहले तवी आरती और लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण सार्वजनिक सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाया : भजनलाल शर्मा फीफा वर्ल्ड कप : हैरी केन ने दागे 2 गोल, इंग्लैंड ने डीआर कांगो को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई विंबलडन : स्लोआना सिएरा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ विंबलडन : यानिक सिनर ने नूनो बोर्जेस को हराकर इटैलियन ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड तोड़ा विंबलडन : आर्यना सबालेंका ने मैककार्टनी केसलर को हराया, तीसरे दौर में ओस्टापेंको से होगा सामना

 

एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Chief Minister of Himachal Pradesh, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 02, 2026, 10:04 IST

वर्ष 2026 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा एवं संबद्ध सेवाओं के 27 प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। ये अधिकारी डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान, शिमला में फाउंडेशन कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत के दौरान कहा कि एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के अधिकारियों की राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने अधिकारियों से पूरी ईमानदारी, समर्पण और सेवा भाव के साथ लोगों की सेवा करने का आह्वान किया। श्री सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और सुशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करने तथा जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि युवा अधिकारी राज्य का भविष्य हैं और प्रदेश के संसाधनों के संरक्षक भी, इसलिए लोगों के हितों की रक्षा करना उनकी महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता, बिना किसी भेदभाव से पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने और समावेशी विकास तथा सामाजिक कल्याण के सरकार के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने पर भी बल दिया। मुख्य सचिव के.के. पंत, डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान की निदेशक डॉ. रूपाली ठाकुर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Chief Minister of Himachal Pradesh , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD