Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

Military, Air Marshal Ashutosh, Vice Chief of the Air Staff, Indian Air Force, IAF, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jul 2026

Last updated on: Jul 01, 2026, 15:10 IST

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम ने 1 जुलाई 2026 को भारतीय वायु सेना में उप प्रमुख का पदभार ग्रहण कर लिया है। एयर मार्शल को 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) तथा नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं और 3,500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव रखते हैं।

उन्होंने मिराज-2000, मिग के विभिन्न संस्करण, एचपीटी-32, एएन-32, एवरो, किरण, जगुआर, आईएल-78, हॉक और तेजस सहित अनेक प्रकार के विमानों का संचालन किया है। वे एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं। लगभग चार दशकों के अपने विशिष्ट सेवाकाल के दौरान एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर सहित कई प्रमुख अभियानों एवं सैन्य अभ्यासों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

एयर मार्शल ने अपने उत्कृष्ट सैन्य करियर के दौरान अनेक महत्वपूर्ण फील्ड और स्टाफ नियुक्तियों पर कार्य किया है। कमांडिंग ऑफिसर के रूप में उन्होंने नंबर 9 स्क्वाड्रन का नेतृत्व किया, जो मिराज-2000 विमानों से लैस थी। इसके बाद उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में एक फ्रंटलाइन फाइटर एयर बेस और दक्षिणी क्षेत्र में एक प्रमुख फाइटर ट्रेनिंग बेस की कमान संभाली।

उन्होंने एयर फोर्स टेस्ट पायलट्स स्कूल में डायरेक्टिंग स्टाफ के रूप में भी सेवाएं दीं और वायुसेना मुख्यालय (वायु भवन) में प्रिंसिपल डायरेक्टर एयर स्टाफ रिक्वायरमेंट का दायित्व निभाया। एयर मार्शल ने सदर्न एयर कमांड में एयर डिफेंस कमांडर के रूप में भी कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने वायुसेना मुख्यालय (वायु भवन) में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्रोजेक्ट्स), असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (प्लान्स), मुख्यालय साउथ वेस्टर्न एयर कमांड में सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर तथा वायुसेना मुख्यालय (वायु भवन) में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने उप प्रमुख का पदभार ग्रहण करने से पहले सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया। उन्होंने उसके बाद हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (एचक्यूआईडीएस) में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमिटी (सीआईएससी) के तौर पर काम किया।

तीनों सेनाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण दायित्व के दौरान उन्होंने अपनी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के बल पर संयुक्तता एवं एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके कार्यकाल में अनेक संयुक्त सिद्धांत व निर्देश जारी किए और रक्षा बलों की संयुक्त क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों की योजना बनाई गई।

राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय एवं विशिष्ट सेवाओं के सम्मान में एयर मार्शल को वर्ष 2006 में वायु सेना पदक, 2011 में विशिष्ट सेवा पदक, 2023 में अति विशिष्ट सेवा पदक तथा 2026 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने एयर मार्शल नागेश कपूर, एसवाईएसएम, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम से भारतीय वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल नागेश कपूर 30 जून, 2026 को देश की चार दशकों की विशिष्ट और उत्कृष्ट सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हुए हैं।

 

Tags: Military , Air Marshal Ashutosh , Vice Chief of the Air Staff , Indian Air Force , IAF , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD