Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत

Tragedy, Road Accident, Maharashtra, Amravati
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अमरावती , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 16:54 IST

महाराष्ट्र के अमरावती में रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमरावती के धामणगांव रेलवे तहसील से गुजरने वाले समृद्धि महामार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, नागपुर से मुंबई की ओर जा रही एक कार तेज रफ्तार ने सामने चल रहे ट्रक को टक्कर मारी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक छोटी बच्ची शामिल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक चंद्रपुर जिले के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

हादसे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचने बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला। इसके बाद सभी लोगों के शव को अस्पताल के लिए भेजा। समृद्धि महामार्ग पर हुए इस हृदयविदारक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले, महाराष्ट्र के सांगली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुधीर गाडगिल की कार शनिवार को दुर्घटना का शिकार हो गई।

हालांकि, कार के एयरबैग समय पर खुलने से बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में उनकी उंगली में हल्की चोट आई। मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर गाडगिल म्हैशल से सांगली की ओर आ रहे थे। अर्जुनवाड़ सर्विस रोड पर अचानक एक टू-व्हीलर सवार उनकी कार के सामने आ गया, जिससे जोरदार टक्कर हो गई।दुर्घटना में टू-व्हीलर सवार घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Maharashtra , Amravati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD