Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

9,228 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात, जेवर अब ‘मंगलराज’ का प्रतीक : सीएम योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Greater Noida, Uttar Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 17:30 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना सिटी और नोएडा क्षेत्र की कुल 9,228 करोड़ रुपए की औद्योगिक एवं विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने यमुना सिटी के सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) में 6,750 करोड़ रुपए के निवेश वाली तीन प्रमुख औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

इन परियोजनाओं में एम्बर ग्रुप और दक्षिण कोरिया की एक कंपनी के संयुक्त उपक्रम सहित कई बड़े निवेश शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि जिन इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट्स का भारत अब तक विदेशों से आयात करता था, अब उन्हें उत्तर प्रदेश में ही निर्मित कर दुनिया के विभिन्न देशों में निर्यात करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक कॉम्पोनेंट निर्माण का सबसे बड़ा हब बनाने के लिए निवेशकों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा, "कभी जंगलराज के लिए बदनाम रहा जेवर आज मंगलराज का प्रतीक बन गया है।" सीएम योगी ने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के विकास की नई पहचान बन रहा है और जल्द ही यहां से व्यावसायिक उड़ानें शुरू होंगी।

इससे न केवल क्षेत्र का औद्योगिक विकास होगा, बल्कि लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश की पहचान नकारात्मक कारणों से होती थी, लेकिन आज वही प्रदेश देश और दुनिया के निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक निवेश गंतव्यों में शामिल हो चुका है।

सरकार की सिंगल विंडो व्यवस्था और निवेशक अनुकूल नीतियों के कारण बड़ी संख्या में कंपनियां प्रदेश में निवेश कर रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज मोबाइल निर्माण का बड़ा केंद्र बन चुका है और ग्रेटर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स के उत्पादन में देश के अग्रणी क्षेत्रों में शामिल हो गया है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Greater Noida , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD