Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party, Guna
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गुना , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 15:51 IST

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय गुना के दौरे पर हैं। बीते दिन शनिवार को गुना में उन्होंने बैडमिंटन अकादमी का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के साथ बैडमिंटन खेला, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर सिंधिया ने कैप्शन लिखा कि बैडमिंटन कोर्ट पर बिताए ये पल याद दिला गए कि फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा है।

बीते दिन गुना में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आह्वान किया था कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन को जन आंदोलन बनाएं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं और वे शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने गुना जिले के कांजा ग्राम स्थित कूनो नदी उद्गम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत 700 पौधों का रोपण किया।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण तथा जल स्रोतों के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान देशभर में जनआंदोलन का स्वरूप ले रहा है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व, प्रकृति और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारी संवेदनशीलता का भी प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ग्राम चिनेरा में 17.98 लाख की लागत से निर्मित चेक डैम का लोकार्पण किया।

बीते दिन उन्होंने कहा था कि जल संरचनाओं का निर्माण और जल स्रोतों का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और समृद्ध भारत की मजबूत आधारशिला है। सिंधिया ने खुटियावाड़ में सनगार्नर के सोलर प्लांट का उद्घाटन किया जिसकी लागत 20 करोड़ है और जो 4.5 मेगावाट की क्षमता के साथ 75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन करेगा। सिंधिया ने कहा कि आत्मनिर्भरता और सौर ऊर्जा के संकल्प को साकार करने की दिशा में ये प्लांट महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party , Guna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD