Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

Piyush Goyal, BJP, Bharatiya Janata Party, London
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लंदन , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 15:46 IST

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) के 15 जुलाई से लागू होने के चलते यहां भारतीय समुदाय के साथ बैठक की और उन्हें इस द्विपक्षीय व्यापार समझौते के फायदों के बारे में अवगत कराया और कहा कि इससे दोनों देश के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी मजबूत होगी।

गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि बैठक में भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच एक जीवंत पुल के तौर पर प्रवासी समुदाय की अहम भूमिका के बारे में बात की, जो आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं। गोयल ने आईसीएआई यूके चैप्टर के सदस्यों से भी बातचीत की और भारत-यूके के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में सीए समुदाय की अहम भूमिका पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि भारत-यूके सीईटीए पेशेवरों के लिए नए रास्ते खोलेगा। इस कारण सभी पेशेवर इस समझौते से मिलने वाले मौकों का अधिक से अधिक फायदा उठाने के लिए अपने कौशल, ज्ञान और पेशेवर विशेषज्ञता का इस्तेमाल करें और दोनों देशों की साझा तरक्की में योगदान दें। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के वारविक मैन्युफैक्चरिंग ग्रुप (डब्ल्यूएमजी) में 'सेफ ऑटोनॉमी' के प्रमुख, प्रोफेसर सिद्धार्थ खस्तगीर के साथ इंडस्ट्री और एकेडेमिया के बीच सहयोग को और मजबूत करने और रिसर्च पर आधारित इनोवेशन को आगे बढ़ाने पर भी अहम चर्चा की।

गोयल ने कहा, "एक मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम क्रांतिकारी विचारों को बढ़ावा देने, ग्लोबल स्तर पर कॉम्पिटिटिव इंडस्ट्रीज बनाने और भारत व दुनिया के लिए भविष्य की टेक्नोलॉजी को आकार देने में अहम भूमिका निभाता है।" जीईडीयू ग्लोबल एजुकेशन के ग्रुप सीईओ डॉ. विश्वजीत राणा के साथ एक बैठक में, गोयल ने उच्च शिक्षा, स्किल्स और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत-यूके सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

इससे पहले, गोयल ने भारतीय कंपनियों से कहा कि वे यूके की कंपनियों के साथ अपने संबंध मजबूत करें और भारत-यूके सीईटीए के तहत मिलने वाले मौकों को लगातार बिजनेस ग्रोथ में बदलें। लंदन में 'भारत-यूके: पार्टनर्स इन प्रोग्रेस बिजनेस प्लेनरी' को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि यह अहम ट्रेड एग्रीमेंट दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप, इनोवेशन और मजबूत सप्लाई चेन को बढ़ावा देने के बड़े मौके देता है।

 

Tags: Piyush Goyal , BJP , Bharatiya Janata Party , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD