Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Noida, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 13:54 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने एमएसएमई दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के नए मुख्यालय में आयोजित भव्य कर्टन रेजर समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस -2026) के चौथे संस्करण की औपचारिक घोषणा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर ट्रेड शो का शुभारंभ किया।

यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज प्रगतिशील नीतियों, विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे, मजबूत एमएसएमई क्षेत्र और बढ़ते निर्यात के कारण देश की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है।

उन्होंने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ने बेहद कम समय में वैश्विक व्यापारिक मंच के रूप में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह आयोजन प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने, स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने और निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार ट्रेड शो में पहली बार 'वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन (ओडीओसी)' पहल को प्रमुख आकर्षण बनाया जाएगा।

इसके माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों की पारंपरिक खाद्य संस्कृति, स्थानीय व्यंजन और खाद्य उद्यमों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आज देश के सबसे प्रभावशाली राज्य स्तरीय व्यापारिक आयोजनों में शामिल हो चुका है।

यह मंच एमएसएमई, ओडीओपी उद्यमों, स्टार्टअप्स, कारीगरों और बड़े उद्योगों को नए बाजार, व्यापारिक साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में एमएसएमई और निर्यात अवसंरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

इनमें रायबरेली, मऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और महोबा में एमएसएमई क्लस्टर पार्क, लखनऊ में ट्रेड प्रमोशन सेंटर, वाराणसी, कौशाम्बी और गोंडा में ओडीओपी कॉमन फैसिलिटी सेंटर तथा कानपुर नगर, रायबरेली और अयोध्या के मिनी औद्योगिक आस्थानों के उच्चीकरण कार्य शामिल हैं। साथ ही वाराणसी, शामली और अमेठी में नए जिला उद्योग केंद्र भवनों का भी शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं ओडीओपी योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए गए, जबकि उत्कृष्ट उद्यमियों को माटी कला शिल्पकारी और खादी ग्रामोद्योग पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सरकार के अनुसार, वर्ष 2025 के ट्रेड शो में 5.07 लाख से अधिक आगंतुक, 2,228 प्रदर्शक, 1.40 लाख से अधिक बी2बी विजिटर और 85 देशों के 550 से अधिक विदेशी खरीदार शामिल हुए थे।

इस सफलता को देखते हुए सरकार को उम्मीद है कि यूपीआईटीएस -2026 अब तक का सबसे बड़ा और प्रभावशाली संस्करण साबित होगा तथा उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, निवेश, विनिर्माण और निर्यात के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाएगा।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Noida , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD