Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

56 सड़क परियोजनाओं की डीपीआर बनाने के दिए निर्देश, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम

Dr Rajiv Bhardwaj, Mukesh Repswal, Himachal Administration, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba, Himachal News, Latest Himachal News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंबा , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 09:19 IST

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन आज बचत भवन में किया गया । बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विधायक डीएस ठाकुर, डॉ. जनक राज भी उपस्थित रहे । 

डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों को मिशन मोड कार्य प्रणाली अपनाकर विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को कहा । डॉ. राजीव भारद्वाज ने लोक निर्माण विभाग के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए 56 सड़क परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने को कहा। साथ में उन्होंने विकासात्मक कार्यों में तीव्रता लाने के लिए विभागीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों को भी सराहा। 

लोकसभा सांसद ने जिले में विद्युत आपूर्ति नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यान्वित की जा रही आरडीएसएस योजना के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में विद्युत नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के लिए 90 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कार्य निष्पादन एजेंसी रेल विकास निगम (आरवीएनएल) के अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित तेजी लाते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डॉ. राजीव भारद्वाज ने चक्की-चंबा- भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मार्ग की वर्तमान स्थिति में सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग के तहत उच्च मार्ग प्रभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया । उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए किसानों को निरंतर जागरूक एवं प्रेरित करने तथा इस पद्धति को अधिक से अधिक अपनाने के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन, टीवी मुक्त भारत अभियान, संसद निधि, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना सहित अन्य विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के तहत प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।इससे पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बैठक में स्वागत किया। बैठक के अंत में उपायुक्त ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए बैठक में लिए गए निर्णयों एवं दिए गए दिशा-निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का विश्वास दिलाया। 

बैठक में गैर सरकारी सदस्य कृष्णा महाजन, मनोज कुमार तथा विभागीय अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपमंडल अधिकारी नागरिक विकास शर्मा, मनीष सोनी, अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह, उपनिदेशक उद्यान डॉक्टर प्रमोद शाह, डीडीएम एचआरटीसी सुगल सिंह, जिला विकास अधिकारी तेवेंद्र चनोरिया, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, महेश ठाकुर, गोपाल ठाकुर, कंवर सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr Rajiv Bhardwaj , Mukesh Repswal , Himachal Administration , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba , Himachal News , Latest Himachal News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD