Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

गिरफ्तार आरोपी सीमा पार के रास्तों से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 16:05 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार व्यक्तियों को 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सिंह (33) और शरणबीर सिंह उर्फ सन्नी (31), दोनों निवासी गांव महावा (अमृतसर), मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू (21), निवासी गांव निहाला किलचा, फिरोजपुर तथा पिप्पल सिंह (22), निवासी गांव फतेहवाला हिठाड़, फिरोजपुर के रूप में हुई है। बरामद हथियारों में तीन .30 बोर (मेड इन चाइना), एक 9 एमएम ग्लॉक (मेड इन ऑस्ट्रिया), एक अन्य 9 एमएम पिस्तौल, पांच .30 बोर पिस्तौल तथा नौ जिंदा कारतूस शामिल हैं। 

पुलिस टीमों ने आरोपियों के दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के इशारे पर काम कर रहे थे और सीमा पार के रास्तों से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर उन्हें आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाते थे।

उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों की इस सप्लाई चेन में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने के लिए मामले की आगे-पीछे की कड़ियों की गहन जांच की जा रही है। ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस टीमों ने पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रवि सिंह और शरणबीर उर्फ सन्नी को तीन पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया। 

पूछताछ के दौरान उनके खुलासों के आधार पर दो और पिस्तौल बरामद किए गए तथा जांच को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि विदेश-आधारित तस्कर के संबंध में और सुराग मिलने पर जांच तेज करते हुए पुलिस ने मनप्रीत उर्फ मन्नू तथा पिप्पल सिंह को तीन पिस्तौलों सहित गिरफ्तार किया। 

आगे की पूछताछ के दौरान इन दोनों आरोपियों से दो और पिस्तौल बरामद हुए, जिससे अवैध हथियारों की सप्लाई चेन में उनकी सक्रिय भूमिका का खुलासा हुआ। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी शरणबीर उर्फ सन्नी तथा रवि सिंह पहले से ही हत्या के प्रयास तथा शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में वांछित थे।

उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि चारों आरोपी अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के निवासी हैं, जिससे सीमा पार अवैध हथियार तस्करी गतिविधियों तक उनकी पहुंच और संलिप्तता का संकेत मिलता है। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। 

पहला मामला थाना छेहरटा में शस्त्र अधिनियम की धाराओं 25 तथा 25 (6, 7, 8) के तहत एफआईआर संख्या 140 दिनांक 21.06.2026 तथा दूसरा मामला थाना मकबूलपुरा, अमृतसर में शस्त्र अधिनियम की धारा 25(8) के तहत एफआईआर संख्या 198 दिनांक 22.06.2026 के रूप में दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD