Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

‘ब्राइट माइंड्स पंजाब’ के तहत अमृतसर जिले के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

अब पंजाब ‘उड़ता पंजाब’ नहीं बल्कि ‘पढ़ता पंजाब’ के नाम से जाना जाएगा – हरजोत सिंह बैंस

Harjot Singh Bains, AAP Punjab, Manish Sisodia, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 17:00 IST

‘ब्राइट माइंड्स पंजाब’ कार्यक्रम के तहत पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस तथा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के दशमेश ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान अमृतसर जिले के उन लगभग 332 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया, जिन्होंने बारहवीं कक्षा की परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

इस अवसर पर अमृतसर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, निदेशक स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) सकतर सिंह बल्ल, अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) पल्लवी शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि ये सभी विद्यार्थी पंजाब और देश का भविष्य हैं। 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने केरल को पीछे छोड़ते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि नीति आयोग की वर्ष 2026 की रिपोर्ट तथा भारत सरकार की पीजीआई 2.0 रैंकिंग के अनुसार पंजाब की स्कूली शिक्षा व्यवस्था देश में प्रथम स्थान पर रही है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस एक्ट’ में संशोधन संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इसके तहत स्कूल फीस और अन्य फंडों में वार्षिक वृद्धि को अधिकतम 5 प्रतिशत तक सीमित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान अनुचित रूप से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी तथा अभिभावकों से वसूली गई अतिरिक्त राशि वापस करवाई जाएगी। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा में भी सुधार के लिए पंजाब सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। 

उन्होंने बताया कि उन्होंने सीमावर्ती जिले अमृतसर के अनेक स्कूलों का स्वयं दौरा किया है और वर्तमान समय में अमृतसर जिला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने विद्यार्थियों के साथ खुली और रचनात्मक बातचीत की। 

उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी देश की प्रगति उसकी शिक्षा व्यवस्था की मजबूती पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बना दिया जाए तो देश अपने आप आगे बढ़ जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि परीक्षा प्रणाली रटने पर नहीं बल्कि समझने और सीखने पर आधारित होनी चाहिए।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने शिक्षा क्रांति के माध्यम से सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी स्कूल शिक्षा और सुविधाओं के मामले में अनेक निजी स्कूलों से भी बेहतर बन चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा नीति और परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधारों को लेकर सुझाव भी प्राप्त किए।

समारोह का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार संबंधी अपने सुझाव साझा किए तथा नीति निर्माताओं और विद्यार्थियों के बीच सार्थक संवाद हुआ। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने पिछले कुछ वर्षों में अपने विद्यालयों में हुए क्रांतिकारी बदलावों के अनुभव भी साझा किए।

इस अवसर पर 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 332 विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्कूल ऑफ एमिनेंस, मॉल रोड, अमृतसर की छात्रा टिया, जिसका चयन इसरो (ISRO) में हुआ है, को भी विशेष सम्मान दिया गया। उल्लेखनीय है कि इसरो द्वारा 108 देशों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आयोजित परीक्षा में भारत की ओर से टिया का चयन हुआ है।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) कंवलजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) राजेश खन्ना, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, अध्यापक, विद्यार्थी तथा उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।----फोटो कैप्शन : ‘ब्राइट माइंड्स पंजाब 2026’ के तहत अमृतसर जिले के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के विभिन्न दृश्य।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP Punjab , Manish Sisodia , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD