Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें

 

गजेंद्र सिंह शेखावत ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व किया

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Samvidhan Hatya Diwas, Centre for Cultural Resources and Training, CCRT, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 14:04 IST

संस्कृति मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन, सांस्कृतिक संसाधन और प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी) द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के माध्यम से संविधान हत्या दिवस मनाया। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

यह कार्यक्रम 1975 में लगाए गए आपातकाल के पचास वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया था और इसका उद्देश्‍य  लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और नागरिकों के अधिकारों के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि लोकतंत्र भारत के डीएनए में है और यह कार्यक्रम आज़ादी के उन गुमनाम नायकों को सम्मानित करने का एक अवसर है।

उन्होंने कहा कि यह अवसर वर्षों से भारत के लोकतंत्र के सामने आने वाली चुनौतियों के बावजूद उसकी दीर्घायु और लचीलेपन का प्रतीक है। मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि लोकतंत्र केवल चुनावी राजनीति नहीं है यह अभिव्यक्ति और असहमति की आज़ादी, स्वतंत्र मीडिया, नागरिकों की गरिमा और संविधान की सर्वोच्चता है। उन्होंने कहा कि आपातकाल ने हमें लोकतंत्र, स्‍वतंत्रता और संविधान की ताकत और उनके महत्व को समझने तथा  उनकी सही मायने में सराहना करने का अवसर दिया।

इस कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल, आईजीएनसीए के अध्यक्ष श्री राम बहादुर राय, संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री समर नंदा और श्री के. के. मिश्रा तथा  सीसीआरटी के अध्यक्ष डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत "लॉन्ग लिव डेमोक्रेसी" (लोकतंत्र अमर रहे) प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ हुई।

इस प्रदर्शनी में आपातकाल के असर को दिखाया गया और लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा संवैधानिक स्‍वतंत्रता की रक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया गया। इसके साथ ही, "डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी" पर भी प्रदर्शनी लगाई गई, 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' (एकेएएम) के दौरान, ज़िला स्तर पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े लोगों, घटनाओं और स्‍थानों की कहानियों को खोजने और उन्हें दर्ज करने के प्रयास के तहत 'डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी' (डीडीआर) तैयार की गई है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन 24 जून 2026 को सीसीआरटी के अध्यक्ष डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर द्वारा किया गया और इसमें विभिन्न स्कूलों और एनजीओ के एक हजार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर संविधान हत्या दिवस पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी के निर्देशन में सीसीआरटी छात्रों ने "लोकतंत्र की भावना को संगीतमय श्रद्धांजलि - मौन से आवाज, अंधेरे से सुबह तक" शीर्षक से एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसमें भारतीय लोकतंत्र के लचीलेपन को श्रद्धांजलि दी गई।

आपातकाल के दौरान कैद किए गए प्रख्यात पत्रकार और लेखक श्री राम बहादुर राय ने विशेष संबोधन दिया। उन्होंने उस दौर में देश के सामने आईं चुनौतियों और भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं की मज़बूती पर चर्चा की। कार्यक्रम में डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी (डीडीआर) अभिनंदन समारोह भी शामिल था। डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी जिला-स्तरीय कहानियों, घटनाओं, व्यक्तित्वों और स्थानों का दस्तावेजीकरण और संरक्षण करना है।

स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े कई स्थानीय कहानियों के संग्रह और दस्तावेजीकरण के माध्यम से सीसीआरटी ने इस पहल में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समारोह के दौरान, देश के लिए योगदान देने वाले वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानियों और प्रसिद्ध व्‍यक्तियों श्री शेषराव लक्ष्मणराव खोत और श्री येदुल्ला सूर्यनारायण रेड्डी को उनके परिवार के सदस्यों के साथ सम्मानित किया गया।

रिपॉजिटरी (संग्रह) को समृद्ध बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकों, शोधकर्ताओं और संस्थानों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 'डिजिटल डिस्ट्रिक्ट रिपॉजिटरी' पर आधारित एक प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन और रिपॉजिटरी की कहानियों से प्रेरित कलाकारों द्वारा स्केच प्रस्तुति भी शामिल थी।

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रव्यापी सेवा पर्व पहल के दौरान बनाई गई कलाकृतियों की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई। "विकसित भारत के रंग, कला के संग" थीम के तहत आयोजित इस पहल ने देश भर में कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से सांस्कृतिक गौरव, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा दिया।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Samvidhan Hatya Diwas , Centre for Cultural Resources and Training , CCRT , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD