Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

प्रो. असीम कुमार घोष ने साकेत अस्पताल में लिफ्ट स्थापना कार्य की समीक्षा की

जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor, Ranbir Gangwa, Ranbir Singh Gangwa, BJP Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 16:44 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा के साथ पंचकूला स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल में लिफ्ट स्थापना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों, विशेषकर दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों तथा उनके परिजनों को बेहतर और सुगम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

राज्यपाल से लोक भवन, चंडीगढ़ में आज लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने  शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए जिससे लोगों को इनका लाभ शीघ्र मिल सके।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल द्वारा पंचकूला स्थित साकेत अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 1.50 करोड़ रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि में से 1 करोड़ रुपये आधुनिक लिफ्ट की स्थापना तथा 50 लाख रुपये आवश्यक चिकित्सा एवं अन्य उपकरणों की खरीद पर व्यय किए जाएंगे।

बैठक के दौरान राज्यपाल ने प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी समीक्षा की। पेयजल व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने श्री रणबीर गंगवा, जो जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का दायित्व भी संभाल रहे हैं, को राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

प्रो. असीम कुमार घोष ने राज्य में चल रही आधारभूत संरचना विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी प्राप्त की तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विकास कार्यों में निरंतर गति बनाए रखने पर बल दिया।

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor , Ranbir Gangwa , Ranbir Singh Gangwa , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD