Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

भगवंत मान ने अपने पुराने सहयोगी जगमन समरा के खाते की क्लोनिंग कर फिर से जालसाजी की: शिरोमणी अकाली दल

दावा किया कि जो वीडियो आज प्रेस कांफ्रेंस में जारी की गई वह समरा के मूल अकाउंट में नही हैः सरदार परमबंस सिंह रोमाणा

Parambans Singh Romana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jun 2026

Last updated on: Jun 25, 2026, 16:24 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वयं को क्लीन चिट देने के लिए अपने पुराने सहयोगी जगमन समरा के अकाउंट की क्लोनिंग करके उसमें एक नकली वीडियो डालकर फिर से जालसाजी का सहारा लिया।यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार परमबंस सिंह रोमाणा ने जगमन समरा का असली टिक टाक अकाउंट और इसी तरह का एक क्लोन अकाउंट पेश किया, जिसमें समरा का एक फर्जी वीडियो था, जिसके हाथ में भगवंत मान का मुखौटा था। 

उन्होने कहा,‘‘ समरा के असली अकाउंट में यह वीडियो नही है, जिससे साबित होता कि मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय की सर्वोच्च सीट का खंडन करने के लिए एक फर्जी वीडियो का सहारा लेकर एक और घोर पाप किया है।’’सरदार परमबंस रोमाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री यह स्वीकार करने के बजाय कि उन्होने गुरु साहिबान के खिलाफ घोर बेअदबी की है और इसके लिए माफी मांगने के बजाय अपने अपराध को छिपाने के लिए एक के बाद एक झूठ का सहारा ले रहे हैं। 

यह कहते हुए कि सिख संगत सब देख रही है, अकाली नेता ने कहा,‘‘ लोग सरेआम पूछ रहे हैं कि मुख्यमंत्री हर दिन अपना रूख क्यों बदल रहे हैं। सबसे पहले उन्होने जिस वीडियो में उन्होने गुरु साहिबान की बेअदबी की, वह आर्टिफिशयल इंटेलिजेंश द्वारा तैयार करवाया गया था।  जब श्री अकाली तख्त साहिब द्वारा देश की उच्चतम लेबोरेटरियों से ली गई रिपोर्टों ने इसे गलत साबित कर दिया तो मुख्यमंत्री ने दावा करना शुरू कर दिया कि यह वीडियो एआई जनरेटिड नही था, बल्कि वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नही हैं।’’

मुख्यमंत्री  से पूछा कि उन्होने चंडीगढ़ स्थित सीएफएसएल से वीडियो की जांच क्यों नही करवाई और उन्होने गुड़गांव से अपने पक्ष में नकली रिपोर्ट तैयार करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम क्यों भेजी?  अकाली नेता ने कहा,‘‘ अब यह साजिशें बेनकाब हो गई तो मुख्यमंत्री ने एक नई थ्योरी पेश कर रहे हैं। यह सिद्धांत देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई कि गुरु साहिब की बेअदबी करते हुए दिखाई जाने वाली वीडियो  में मुखौटे का इस्तेमाल किया गया है।’’

सरदार रोमाणा ने मुख्यमंत्री की निंदा करते हुए उनसे पूछा कि उन्होने आज अपनी प्रेस कांफ्रेंस में गुड़गांव की रिपोर्टों का बचाव क्यों किया? उन्होने कहा ,‘‘ गुड़गांव की रिपोर्टों में चेहरे की पहचान की जांच करने की बात कही गई है। अगर भगवंत मान के दावे के अनुसार वीडियो में मास्क का इस्तेमाल किया गया है तो गुड़गावं की लेबोरेटरी ने पहले इस बारे में क्यों नही बताया और उन्होने ऐसा क्यो किया ? अकाली नेता ने जोर देकर कहा कि शिरोमणी अकाली दल मुख्यमंत्री का पर्दाफाश करना जारी रखेगा क्योंकि उसे श्री अकाल तख्त साहिब में पूरा विश्वास है और वह जानते हैं कि सिख समुदाय की सर्वोच्च सीट से टकराव करने वाले ने हमेशा धूल ही चाटी है।

 

Tags: Parambans Singh Romana , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD