Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान दें इस्तीफा, बेअदबी कानून के तहत दर्ज हो पर्चा: सुखजिंदर रंधावा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन

 

चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी

कहा- ‘24 अवतार धाम’ बनेगा आस्था का केंद्र

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Samastipur, Bihar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

समस्तीपुर , 24 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 17:17 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ के प्रसिद्ध ‘24 अवतार धाम’ पहुंचे, जहां उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव-सह-विष्णु महायज्ञ एवं संत महाकुंभ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री महाविष्णु के 24 अवतारों तथा अन्य विग्रहों की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। 

‎मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के बाद चकोटी मठ परिसर में स्थापित ‘24 अवतार धाम’ के शिलापट्ट का अनावरण कर उसका लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्मा, श्रद्धालु और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ‎ ‎कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चकोटी मठ का यह ‘24 अवतार धाम’ आने वाले समय में देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, अध्यात्म और सनातन परंपरा का प्रमुख केंद्र बनेगा। 

उन्होंने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और सामाजिक समरसता, संस्कार तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। ‎ ‎मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की धरती सदियों से आध्यात्मिक चेतना, संत परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की वाहक रही है।

राज्य सरकार भी ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास तथा संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी विरासत और परंपराओं से जुड़ी रहें। ‎चकोटी मठ पहुंचने पर श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर राम सेवक दास शास्त्री महाराज ने मुख्यमंत्री का फूलों की विशाल माला और पाग पहनाकर स्वागत किया। वहीं समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मठ के सेवादारों और श्रद्धालुओं ने मखाना माला, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। 

‎इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, परिवहन मंत्री दामोदर रावत, सांसद शांभवी चौधरी, पूर्व मंत्री सह विधायक महेश्वर हजारी, विधायक राजेश कुमार सिंह, विधायक अश्वमेघ देवी, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज तिवारी, समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा समेत कई अधिकारी, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। ‎ 

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Samastipur , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD