Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन अचीवर्स समिट 2026 में आरबीयू ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 

होर्मुज में रिकॉर्ड आवाजाही से तेल की कीमतें गिरी, वैश्विक स्थिति में हो रहा सुधार : डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

वाशिंगटन , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 24, 2026, 13:19 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल आपूर्ति बढ़ने से कीमतों में ग‍िरावट का दावा क‍िया। ट्रंप ने कहा क‍ि होर्मुज स्ट्रेट से रिकॉर्ड मात्रा में तेल की आवाजाही हुई है ज‍िससे कीमतों में गिरावट आई है और वैश्विक स्थिति पहले से अधिक सुरक्षित हुई है। अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पोस्‍ट में कहा, ''सोमवार को होर्मुज स्‍ट्रेट से 19 मिलियन बैरल तेल गुजरा, जो अब तक का एक रिकॉर्ड है।

तेल की कीमतें तेजी से गिर रही हैं और दुनिया अब कहीं ज्‍यादा सुरक्षित है।'' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत को प्रोडक्टिव बताया और कहा कि होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग सामान्य स्तर पर लौट आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हम एक सही और वाजिब डील पर बातचीत करने के मामले में बहुत अच्छा कर रहे हैं।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भूमिका की सराहना करते हुए ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि वे बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। मैंने स्विट्जरलैंड से उनकी न्यूज कॉन्फ्रेंस देखी। वह बहुत स्मार्ट आदमी हैं। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया।” राष्ट्रपति ने दावा किया कि हाल के तनाव के बाद होर्मुज स्ट्रेट से ऊर्जा शिपमेंट में जबरदस्त उछाल आया। सोमवार को हमने स्ट्रेट से जितना तेल लिया, उतना पहले कभी नहीं गया। स्ट्रेट पूरी तरह से खुला है।

ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु कार्यक्रम पर उच्चतम स्तर की जांच के ल‍िए राजी हो गया है। इसी वजह से होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और ईरान को मानवीय सहायता के लिए सीमित आर्थिक राहत दी जाएगी। हालांकि, जरूरत पड़ने पर नाकाबंदी फिर से लागू की जा सके, इसके लिए सभी जहाज अपनी जगह पर तैनात रहेंगे, लेकिन इस समय ऐसा होने की संभावना बहुत कम लगती है।

उन्‍होंने बताया क‍ि अमेर‍िकी वित्त मंत्रालय जो सीज धनराशि और प्रतिबंधों में राहत जारी कर रहा है, वह एस्क्रो खाते में रखी जाएगी, जिसका नियंत्रण अमेरिका के पास होगा। इस पैसे का उपयोग केवल खाद्य सामग्री और चिकित्सा आपूर्ति खरीदने के लिए किया जाएगा, और वह भी विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका से।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD