Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बंटवारा 1947' के नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, विभाजन की दर्दनाक कहानी की झलक ने बढ़ाई उत्सुकता भूपेंद्र पटेल ने आदिवासी जिलों के लिए 51 हेल्थ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप बोले 'आई एम द बॉस' ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव

 

जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप बोले 'आई एम द बॉस'

Donald Trump, US President, Evian, France, G7 Summit
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

एवियन (फ्रांस) , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 18:07 IST

फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देरी से पहुंचे। बुधवार को जब उन्होंने कॉन्फ्रेंस रूम में प्रवेश किया तो सभी सदस्य गण उनकी तरफ देखने लगे। ट्रंप आगे बढ़े, रुके, और फिर मजाकिया लहजे में बोले, 'आई एम द बॉस'। उनके इस अंदाज पर सभी नेतागण हंसने लगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मुस्कुराते हुए ट्रंप का स्वागत किया और उनसे पूछा, “आप कैसे हैं?" जिस पर ट्रंप ने जवाब दिया, “ठीक, धन्यवाद।” यह छोटा सा पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बुधवार को सम्मेलन का आखिरी दिन है और इसी दौरान ट्रंप और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है।

व्हाइट हाउस के अनुसार, इस बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को “नए स्तर” पर ले जाने पर जोर रहेगा। बातचीत के प्रमुख मुद्दों में व्यापार, तकनीक, निवेश, सप्लाई चेन और वैश्विक सुरक्षा शामिल होंगे। व्हाइट हाउस प्रवक्ता कुश देसाई ने आईएएनस से खास बातचीत में कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध हैं और दोनों देश अपने सहयोग को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की भारत यात्रा ने भी दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा क्रिटिकल मिनरल्स पर हुए एक ऐतिहासिक समझौते के बाद सहयोग को आगे बढ़ाने का हिस्सा थी। इससे पहले मंगलवार को भी ट्रंप और पीएम मोदी ने जी7 आउटरीच सत्र के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन किया था और संक्षिप्त बातचीत की थी।

फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित बैठक फरवरी 2025 के बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी। यह बैठक उस समय हो रही है जब भारत-अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते और पश्चिम एशिया संकट को लेकर कूटनीतिक प्रयास तेज हैं।

व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेता इस बैठक में आर्थिक विकास, सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, निवेश साझेदारी और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक में दोनों देशों से ठोस नतीजों के साथ-साथ मजबूत राजनीतिक संदेश की भी उम्मीद है।

इससे पहले मंगलवार को जी7 आउटरीच सत्र के दौरान ट्रंप और पीएम मोदी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत भी की थी। यह सत्र जी7 देशों, साझेदार राष्ट्रों, विश्व बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक की भागीदारी के साथ आयोजित किया गया था।

 

Tags: Donald Trump , US President , Evian , France , G7 Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD