Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

जिला सड़क सुरक्षा समिति ने चंडीगढ़ में चल रहे सड़क सुरक्षा एवं अवसंरचना कार्यों की समीक्षा की

Nishant Kumar Yadav, Deputy Commissioner Chandigarh, DC Chandigarh, Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 16:40 IST

चंडीगढ़ में चल रही सड़क सुरक्षा पहलों एवं अवसंरचना कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक श्री निशांत कुमार यादव, आईएएस, उपायुक्त, चंडीगढ़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी (ट्रैफिक एवं सुरक्षा), एसडीएम, राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए), इंजीनियरिंग विभाग, शहरी नियोजन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम चंडीगढ़ तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (एटीआर) प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में सेक्टर 14/25 तथा सेक्टर 25/38 को विभाजित करने वाली सड़क पर रोड फर्नीचर की स्थापना एवं इंजीनियरिंग उपायों के कार्यान्वयन, खराब यातायात संकेतकों की मरम्मत एवं प्रतिस्थापन, डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के निकट धनास पुल, मटका चौक तथा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के टी-पॉइंट पर ऑटोमैटिक ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिग्नलों की स्थापना तथा पंचकूला एवं बलटाना मोड़ों पर यातायात संकेतकों की व्यवस्था के माध्यम से यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाने एवं जाम कम करने संबंधी कार्यों की जानकारी दी गई।

समिति को एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से एयरपोर्ट तक सड़क चौड़ीकरण, ट्रांसपोर्ट चौक से ट्रिब्यून चौक तथा कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट से सेक्टर-47 लाइट प्वाइंट तक साइकिल ट्रैक के भौतिक पृथक्करण, चिन्हित घातक दुर्घटना स्थलों पर सड़क इंजीनियरिंग उपायों के कार्यान्वयन, साइकिल ट्रैकों पर रिसाव की मरम्मत, प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस सहायता बूथों की स्थापना तथा शहरभर में रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमणों के विरुद्ध की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया गया।

प्रधानमंत्री राहत योजना, जिसे सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया है, की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि गैर-गंभीर मामलों में 24 घंटे के भीतर तथा जीवन-रक्षक उपचार वाले मामलों में 48 घंटे के भीतर दुर्घटना मामलों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को योजना के अंतर्गत लंबित निधि निर्गमन मामलों की समीक्षा कर निर्धारित समयावधि में अद्यतन स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की राह-वीर योजना (गुड समैरिटन योजना) पर भी चर्चा की गई, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान समय पर सहायता प्रदान करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना एवं सम्मानित करना है। समिति को बताया गया कि छह व्यक्तियों ने दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने में त्वरित सहायता प्रदान की है। उनके सराहनीय मानवीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए समिति ने योजना के प्रावधानों के तहत सत्यापन उपरांत उन्हें प्रशंसा प्रमाण-पत्र तथा ₹25,000 की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित करने का निर्णय लिया।

उपायुक्त ने सभी चल रही सड़क सुरक्षा परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के महत्व पर बल दिया तथा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने, यातायात प्रबंधन में सुधार लाने तथा शहर के सभी सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सुरक्षित, सुगम एवं यात्री-अनुकूल यातायात वातावरण विकसित करने के प्रति चंडीगढ़ प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Tags: Nishant Kumar Yadav , Deputy Commissioner Chandigarh , DC Chandigarh , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD