Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने DRDO R&D को बढ़ावा देने के लिए डीएफपी-2026 का अनावरण किया राज्यसभा सांसद बने तरुण चुग, माँ बोली पंजाबी में ली शपथ एक बार फिर होगा रामानंद सागर की रामायण का शंखनाद, अब सोनी पल पर मिलेगा आस्था और संस्कृति का संगम तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी शिवराज सिंह चौहान ने विकसित गांवों के लिए रोडमैप पेश किया डॉ अजय गुप्ता ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए मिनी ग्राउंड बनाने का किया उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र मुकेश रेपसवाल ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में कैबिनेट ने दिल्ली ईवी पॉलिसी 2026 को दी मंजूरी हरियाणा और जापान का फुकुओका 50,000 कुशल रोज़गार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रहे हैं पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये डॉ. मनसुख मांडविया ने गांधीनगर में एवीसी पुरुष वॉलीबॉल कप में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बडगाम में बीएलओ से की मुलाकात एलपीयू ने भविष्य के पब्लिक पॉलिसी प्रोफेशनल्स को तैयार करने के लिए जाने-माने सिविल सर्वेंट्स के साथ मिलाया हाथ आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दी बधाई यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू हरियाणा-राजस्थान के बीच 30 साल पुराने विवाद को खत्म करने के लिए यमुना जल समझौता हुआ तेलंगाना का विकास सिर्फ 'डबल-इंजन सरकार' से ही हो सकता है : नितिन नवीन हरियाणा के जल अधिकारों का सौदा नहीं होने देंगे, एक-एक बूंद की रक्षा के लिए लड़ेगी इनेलो: प्रो. संपत सिंह कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

 

तीन हफ्तों में जानलेवा बने ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज, 52 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Paras Health Panchkula Treats Deceptive Brain Tumour That Threatened 52-Year-Old Woman
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पंचकुला , 29 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 18:03 IST

पारस हेल्थ पंचकुला के न्यूरोसर्जरी विभाग ने 52 वर्षीय महिला का दुर्लभ और तेजी से बढ़ने वाले ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज कर नई जिंदगी दी। शुरुआत में सामान्य दिखने वाला ट्यूमर मात्र तीन सप्ताह में जानलेवा रूप ले बैठा, लेकिन समय पर पहचान, आधुनिक मॉलिक्यूलर जांच और आपातकालीन सर्जरी से मरीज की जान बचा ली गई। 

नीलम नामक मरीज को अचानक दौरा (जीटीसीएस) पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया। एमआरआई जांच में मस्तिष्क के अगले हिस्से में करीब 1.5 सेंटीमीटर का ट्यूमर मिला, जो दोनों फ्रंटल लोब और कॉर्पस कैलोसम तक फैल चुका था। 

शुरुआती जांच में यह लो-ग्रेड डिफ्यूज ग्लियोमा प्रतीत हुआ। बायोप्सी में भी ट्यूमर अपेक्षाकृत कम गंभीर दिखा, लेकिन उसकी मॉलिक्यूलर प्रोफाइल (IDH-वाइल्डटाइप) ने भविष्य में इसके आक्रामक होने का संकेत दिया। अगले तीन सप्ताह में मरीज की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। दोबारा एमआरआई में सामने आया कि ट्यूमर तेजी से बढ़कर बड़े मैलिग्नेंट मास में बदल चुका है और कॉर्पस कैलोसम में 'बटरफ्लाई' पैटर्न में फैल गया है। 

इससे मस्तिष्क पर दबाव बढ़ने और गंभीर न्यूरोलॉजिकल जटिलताओं का खतरा पैदा हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए न्यूरोसर्जरी टीम ने तत्काल क्रेनियोटॉमी कर ट्यूमर को सुरक्षित तरीके से निकाल दिया। सफल सर्जरी से मस्तिष्क पर दबाव कम हुआ और मरीज की जान बचाई जा सकी। 

न्यूरोसर्जरी कंसल्टेंट डॉ. अंकित अमर गुप्ता ने बताया कि यह मामला दर्शाता है कि केवल बायोप्सी के आधार पर ब्रेन ट्यूमर की गंभीरता का आकलन पर्याप्त नहीं होता। कई बार ट्यूमर माइक्रोस्कोप में कम गंभीर दिखाई देता है, लेकिन उसकी मॉलिक्यूलर प्रोफाइल उसके अत्यधिक आक्रामक होने का संकेत देती है। 

ऐसे मामलों में लगातार निगरानी, उन्नत जांच और समय पर सर्जरी बेहद जरूरी होती है। पारस हेल्थ पंचकुला के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि आधुनिक डायग्नोस्टिक्स, मल्टीडिसिप्लिनरी विशेषज्ञता और समय पर उपचार से जटिल न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में भी बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। 

यह सफलता प्रिसिजन मेडिसिन और समन्वित चिकित्सा की अहम भूमिका को दर्शाती है। विशेषज्ञों ने सलाह दी कि यदि किसी व्यक्ति को बार-बार दौरे पड़ें, लगातार सिरदर्द रहे या अन्य असामान्य न्यूरोलॉजिकल लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए। समय पर निदान और उपचार से गंभीर ब्रेन ट्यूमर के मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

Health, Dr Ankit Amar Gupta, Paras Health Panchkula, Panchkula

 

Tags: Paras Health Panchkula Treats Deceptive Brain Tumour That Threatened 52 Year Old Woman s Life Within Three Weeks

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD