Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अग्निकांड : लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिं, घायलों से की मुलाकात

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Lucknow
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 13:15 IST

राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिए और रात में सीधे लखनऊ पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने इस हादसे को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दोषियों की जवाबदेही तय किए जाने का भरोसा दिलाया।

घटना की जानकारी मिलते ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रात्रि 9:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सीधे अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया स्थित घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत में राजनाथ सिंह ने कहा, "यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैं मृतक छात्रों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। यदि इस घटना में किसी की जिम्मेदारी बनती है तो उसकी जवाबदेही भी तय की जाएगी।" घटनास्थल के निरीक्षण के बाद रक्षामंत्री सीधे किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती घायलों का हालचाल जाना।

चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेते हुए उन्होंने सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन भी दिया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया स्थित एक एनिमेशन एवं कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने के बाद पूरी इमारत धुएं से भर गई।

जान बचाने के प्रयास में कई छात्र-छात्राओं ने ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिससे अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। प्रमुख सचिव अमृत अभिजात और एडीजी, लखनऊ जोन प्रवीण कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर राजधानी लौटे और घटनास्थल तथा केजीएमयू पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है। वहीं डीजीपी राजीव कृष्ण, अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, डीजी फायर सर्विस सुजीत पांडेय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD