Wednesday, 24 June 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान दें इस्तीफा, बेअदबी कानून के तहत दर्ज हो पर्चा: सुखजिंदर रंधावा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा: डॉ. रवजोत सिंह 'मिर्जापुर: द मूवी' के कैरेक्टर पोस्टर्स जारी, गद्दी की जंग का बढ़ा रोमांच पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष पेश हुए रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस ने बेअदबी मामले में भगवंत मान के खिलाफ हमला और तेज किया नरेंद्र मोदी से मिले वांग यी परिवहन विभाग को फीस के युक्तिकरण और नियामकीय सुधारों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा आंध्र प्रदेश में जोन्नागिरी फील्ड्स में सोने का उत्पादन शुरू आशा वर्करों और आशा फैसिलिटेटरों के लिए 30 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा तथा 5 लाख रुपये का प्राकृतिक मृत्यु जीवन बीमा कवर सुनिश्चित किया: हरपाल सिंह चीमा चकोटी मठ में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए सीएम सम्राट चौधरी सीएम मोहन यादव ने जबलपुर एयरपोर्ट का नाम बदलने का वादा किया ऑब्जर्वेशन और स्पेशल होम्स के बच्चों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बना सीएम भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी के काम की समीक्षा की प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत विजन को डिजिटल रूप से रूपांतरित इस्पात क्षेत्र से मिलेगी शक्ति : एचडी कुमारस्वामी मध्य प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतरे : सीएम मोहन यादव केवल सिंह ढिल्लों के पत्र पर मोदी सरकार का तुरंत एक्शन दक्षिण कोरिया-भारत के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठकों ने साझेदारी को नई दिशा दी : सुब्रह्मण्यम जयशंकर भारत-अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए कई बैठक कीं चौपाल ओरिजिनल सीरीज़ की ‘प्रधान बनी दर्शकों की पसंदीदा पंजाबी OTT सीरीज़ बरिंदर कुमार गोयल द्वारा फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र में बहु-करोड़ी पुलों और पक्के खालों का उद्घाटन राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता दें अधिकारी : आशिका जैन

 

भाजपा अति पिछड़ों को सम्मान और भागीदारी देने के लिए प्रतिबद्ध : सीएम सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटना , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 23, 2026, 13:09 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अतिपिछड़ा समाज को सम्मान और राजनीतिक भागीदारी दी है तथा आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विश्वास और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री सोमवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अतिपिछड़ा वर्ग अभिनंदन सह आभार समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गांवों में रहने वाले श्रमिकों और परंपरागत रोजगार से जुड़े लोगों को सशक्त बनाने का काम किया है। गरीब, पिछड़े, अतिपिछड़े और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार किसी भी अपराधी के सामने झुकने वाली नहीं है। अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है और बिहार को अपराधमुक्त बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने नीट परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव अपने परिवार और आवास की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, जबकि सरकार की प्राथमिकता समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

लोकतंत्र की जन्मस्थली बिहार ने कई राजनीतिक दौर देखे हैं, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछड़े और अतिपिछड़े समाज को सम्मान और अधिकार मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामाजिक न्याय और आरक्षण के समर्थक थे। बिहार में पिछड़े वर्गों को आरक्षण दिलाने के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष किया था।

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में सभी पात्र वर्गों को संवैधानिक व्यवस्था के तहत आरक्षण का लाभ मिल रहा है तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की लगभग 60 प्रतिशत आबादी पिछड़ा और अतिपिछड़ा वर्ग से संबंधित है तथा सरकार इनके सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा समाज की भागीदारी बढ़ाने और बिहार को समृद्ध बनाने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं।

कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को सम्मानित किया गया तथा अतिपिछड़ा समाज के विकास और सशक्तिकरण के लिए सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। समारोह में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण निषाद, सांसद राधामोहन सिंह, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार के कई मंत्री सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD