Tuesday, 23 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की

वड़िंग ने केजरीवाल के दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना संबंधी दावे को खारिज किया

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 18:42 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष  अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांग की है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की हर महिला को 51,000 रुपये अदा करे, जैसा कि उसने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले वादा किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि आप सरकार ने साढ़े चार साल तक महिलाओं को नकद सहायता से वंचित रखकर पंजाब की महिलाओं के साथ धोखा किया है और अब कार्यकाल के अंत में उन्हें यह मामूली राशि देकर गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग, खासकर महिलाएं, आप की इस चाल को अच्छी तरह समझती हैं कि यह नकद सहायता योजना चुनावों से ठीक पहले ही क्यों शुरू की गई है। इसी तरह, वड़िंग ने आप सुप्रीमो  अरविंद केजरीवाल के इस दावे का भी मजाक उड़ाया कि पंजाब सरकार की यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना है। 

उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल का एक अन्य पारंपरिक झूठ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों  तेलंगाना और  कर्नाटक में महिलाओं को क्रमशः 2500 रुपये और 2000 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ वैसा धोखा नहीं किया है, जैसा पंजाब में आप ने किया है। 

उन्होंने कहा कि तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकारें बनते ही महिलाओं के लिए नकद सहायता योजनाएं शुरू कर दी गई थीं और राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई थी। वड़िंग ने भरोसा दिया कि 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तो तेलंगाना और कर्नाटक की तर्ज पर यह योजना पंजाब में भी लागू की जाएगी।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD