Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया

Dr Abhishek Jain, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 18:30 IST

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की 61वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोर्ड का वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया तथा विभिन्न विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया। 

बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान बोर्ड द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई। डॉ. अभिषेक जैन ने बोर्ड द्वारा संचालित की जाने वाली परीक्षाओं में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड को देश के विभिन्न प्रदेशों के शैक्षणिक बोर्डों की कार्य प्रणाली देखने, समझने एवं उनकी बेहतर तकनीकों को अपनाने के दिशा निर्देश जारी किए जिससे बोर्ड द्वारा संचालित परीक्षाओं में उच्च गुणवत्ता बनी रहे।

बैठक में सचिव ने तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा दिए जाने वाले डिप्लोमा को बारहवीं कक्षा के विज्ञान संकाय के समकक्ष करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। बोर्ड द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि वर्ष 2020 के बाद फार्मेसी में डिप्लोमा करने वालों का पी.सी.आई. की संशोधित अधिसूचना के अनुसार डिप्लोमा जारी किया जाएगा।

उन्होंने बोर्ड के अधिकारियों को समय-समय पर विभिन्न बहु-तकनीकी संस्थानों व अन्य सम्बन्धित संस्थानों का निरीक्षण करने एवं निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों का समयबद्ध निपटान करने के भी निर्देश दिए। डॉ. अभिषेक जैन ने तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियांे को प्रदेश में पढ़ाए जाने वाले बहु-तकनीकी संस्थानों के पाठ्यक्रम को समय-समय पर संशोधित करने एवं नवीनतम विषयों को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने के निर्देश जारी किए।

बैठक में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रशेखर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।

 

Tags: Dr Abhishek Jain , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD