Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया

Kewal Singh Pathania, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शाहपुर , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 16:05 IST

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को रैत में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न जनसमस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को लेकर पहुंचे।

उपमुख्य सचेतक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

 सरकार का उद्देश्य लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, ओएसडी आयुष विभाग डॉ. सुनीत पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD