Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 3000 रुपये की बजाय 51,000 रुपये देने की मांग की तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल

 

आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित

प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपदा प्रबन्धन से जुड़े विभागों से मांगे सुझाव

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धर्मशाला , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 15:29 IST

हिमाचल प्रदेश में आपदा जोखिम न्यूनीकरण परियोजना के तहत राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों, राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र तथा जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्रों के संस्थागत परिचालन एवं तकनीकी क्षमता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को मिनी सचिवालय धर्मशाला में एक हितधारकों के साथ परामर्श बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने की।

बैठक में परियोजना के प्रभावी क्रियान्वय के लिए विभिन्न विभागों से सुझाव व परामर्श मांगे। इसके अलावा उप-परियोजना के विभिन्न घटकों से सम्बन्धित विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने परियोजना के तहत आगामी कार्ययोजना तैयार करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित मानकों के कार्यान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी चर्चा की गई तथा विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किये।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला कांगड़ा भूकम्पीय दृष्टिकोण से राज्य का अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। जिसके कारण आपदा तैयारी, रोकथाम, जोखिम न्यूनीकरण, प्रतिक्रिया तथा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण से सम्बन्धित प्रक्रियाओं को सुदृढ़ता के लागू करना अत्यावश्यक है। 

उन्होंने परियोजना के अंतर्गत आधुनिक आपदा प्रबंधन अवसंरचना की स्थापना, समन्वय एवं निर्णय-निर्माण प्रणालियों का सुदृढ़ीकरण, निगरानी एवं मूल्यांकन तंत्र को विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने आपदा प्रबन्धन के लिए समर्पित कार्यालय स्थान, सम्मेलन सुविधाओं, सिमुलेशन कक्षों, संचार प्रणालियों तथा आपातकालीन समन्वय अवसंरचना की उपलब्धता में सुधार का भी परामर्श दिया। 

इसके अतिरिक्त भूकंप-रोधी निर्माण, बाढ़ प्रबंधन, कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम तथा आपातकालीन परिचालन से जुड़ी संस्थाओं से डाटा सांझा करने व आपसी समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिये।

आपदा प्रबन्धन से जुड़े विभाग डाटा करें सांझा

उपायुक्त ने कहा कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग अपने-अपने संकलित डाटा को परस्पर साझा करें। उन्होंने बताया कि डाटा के आदान-प्रदान से आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन में सहायता मिलेगी तथा संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।

जेंडर एक्शन प्लान के तहत महिलाओं के लिए सुविधाएं

उन्होंने सुझाव दिया कि उप-परियोजना के तहत ढांचागत सुविधाओं के निर्माण के दौरान जेंडर एक्शन प्लान के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जाए। महिलाओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पृथक शौचालय, सुरक्षित पहुंच मार्ग तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं।

बैठक में एडीएम शिल्पी बेक्टा, अतिरिक्त अधीक्षक अभियंता विद्युत विकास ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण चन्द्रशेखर, आपदा प्रबन्धन के परियोजना अधिकारी व सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। 

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD