Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से 3 की मौत, बचाव अभियान जारी प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल

 

खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर

Health
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 13:05 IST

गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में आम, तरबूज, खरबूजा और लीची जैसे फलों की भरमार दिखाई देने लगती है। इनमें लीची अपनी मिठास, रस और स्वाद के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंद होती है। पोषण विशेषज्ञ भी इसे विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल मानते हैं। लेकिन एक तरफ जहां यह शरीर को फायदा पहुंचाती है तो दूसरी तरफ यह सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है।

लीची में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर, पोटैशियम, कॉपर और कई प्रकार के प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जिसके चलते लीची को त्वचा, हृदय और सामान्य स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, लीची में मौजूद विटामिन सी शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है।

कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन है जो त्वचा, हड्डियों और रक्त वाहिकाओं को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। फाइबर आंतों की समस्या को दूर करता है और कब्ज जैसी परेशानी से राहत दिलाता है। पोटैशियम हृदय और रक्तचाप के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह शरीर में तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

लेकिन, वैज्ञानिक शोधों में यह भी पाया गया है कि कच्ची या अधपकी लीची में कुछ प्राकृतिक रसायन मौजूद होते हैं, जिनमें हाइपोग्लाइसिन-ए और मेथिलीन साइक्लोप्रोपाइल ग्लाइसिन जैसे तत्व शामिल हैं। ये सामान्य तौर पर लोगों के लिए बड़ी समस्या नहीं बनते, लेकिन कुछ खास स्थितियों में इनका असर गंभीर हो सकता है, जैसे, लंबे समय से भूखे रहने या फिर सुबह खाली पेट ज्यादा लीची खा लेना।

वैज्ञानिकों का कहना है कि शरीर को ऊर्जा के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है। जब व्यक्ति भोजन नहीं करता, तो शरीर पहले से जमा ऊर्जा का उपयोग करता है। लेकिन यदि शरीर में ऊर्जा का भंडार पहले से ही कम हो, तब समस्या बढ़ सकती है। लीची में मौजूद कुछ रसायन शरीर की उस प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं, जिसके जरिए शरीर जरूरत पड़ने पर नई ग्लूकोज बनाता है।

नतीजा, रक्त में शुगर का स्तर तेजी से गिर सकता है। इस स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। जब ब्लड शुगर बहुत ज्यादा कम हो जाता है, तो उसका सबसे बड़ा असर दिमाग पर पड़ता है। दिमाग ऊर्जा के लिए मुख्य रूप से ग्लूकोज पर निर्भर रहता है। अगर पर्याप्त ग्लूकोज नहीं मिलती, तो व्यक्ति को कमजोरी, चक्कर, बेहोशी या दौरे जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि लीची समस्या तब पैदा होती है, जब इसे खाली पेट, बहुत ज्यादा मात्रा में या कुपोषण जैसी परिस्थितियों में खाया जाता है। सामान्य और स्वस्थ व्यक्ति यदि संतुलित मात्रा में भोजन के बाद लीची का सेवन करता है, तो उसे इस फल में मौजूद विटामिन, तत्व और एंटीऑक्सीडेंट का लाभ मिलता है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD