Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल सरकार बहस के लिए तैयार, मानसून सत्र में विपक्ष पॉलिटिक्स करेगा तो वैसा ही जवाब मिलेगा : सीएम देवेंद्र फडणवीस त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया पश्चिम बंगाल में ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 4 की मौत; 57 घायल सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल : नायब सिंह सैनी योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हरियाणा लोक भवन में उत्साह पूर्वक मनाया गया 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महिलाओं को मिलेगी घर-द्वार पर एआई-आधारित मुफ्त स्क्रीनिंग की सुविधा बिहार के गया में झज्जर और चरखी दादरी की पीएनडीटी टीमों ने किया अंतरराज्यीय लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 

जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो मैसेज के माध्यम से योग दिवस की दी शुभकामनाएं

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 12:46 IST

जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जापानी नागरिकों, भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। योगाभ्यास, ध्यान एवं भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं के माध्यम से भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का विशेष वीडियो संदेश भी प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरे विश्व को स्वास्थ्य, संतुलन और शांति का मार्ग दिखाया है। 

उन्होंने जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की सराहना करते हुए आयोजकों और प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति, मानसिक शांति और वैश्विक सद्भाव का मार्ग है। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, चिंता और संघर्ष से ग्रस्त विश्व को योग और श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश की अत्यंत आवश्यकता है। हरियाणा सरकार के प्रतिनिधि डॉ. अमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार योग एवं गीता के वैश्विक प्रचार- प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को विश्व के विभिन्न देशों तक पहुंचाया जा रहा है। जापान के विभिन्न शहरों में भी योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में जापानी नागरिकों ने भाग लिया। 

जापान में योग और ध्यान के प्रति लोगों की गहरी रुचि एवं समर्पण भारत की आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति बढ़ते आकर्षण का प्रमाण है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भारत आज विश्वव्यापी योग आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग एक वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है और करोड़ों लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना रहे हैं। 

योग मानवता को स्वास्थ्य, शांति और समरसता का संदेश देता कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित योगमाता कीको ऐकावा का अभिनंदन किया गया। योग माता ने हाल ही में भारत में आयोजित महाकुंभ में सहभागिता की थी तथा भारत प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से भी भेंट की थी। 

उन्होंने योग और ध्यान के माध्यम से विश्व शांति एवं मानव कल्याण पर अपने विचार सांझा किए। है। योग माता ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपराएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं तथा जापान में योग और ध्यान के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

इस अवसर पर स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, डॉ. अमित अग्रवाल, श्री उपेंद्र सिंहल तथा श्री विजय नरूला ने योग माता को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति एवं भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक सतपाल जांबा, मेयर श्यामलाल बंसल, अशोक गुज्जर, अलकेश मोदगिल, अशोक रोशा, गुरनाम सैनी, डॉ ऋषिपाल मथाना, डॉ एम के मोदगिल आदि शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक योगाभ्यास, ध्यान एवं विश्व शांति की प्रार्थना की गई।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD