Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल सरकार बहस के लिए तैयार, मानसून सत्र में विपक्ष पॉलिटिक्स करेगा तो वैसा ही जवाब मिलेगा : सीएम देवेंद्र फडणवीस त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया पश्चिम बंगाल में ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 4 की मौत; 57 घायल सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल : नायब सिंह सैनी योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हरियाणा लोक भवन में उत्साह पूर्वक मनाया गया 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महिलाओं को मिलेगी घर-द्वार पर एआई-आधारित मुफ्त स्क्रीनिंग की सुविधा बिहार के गया में झज्जर और चरखी दादरी की पीएनडीटी टीमों ने किया अंतरराज्यीय लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

 

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने प्रदर्शन कर रहे कैब ड्राइवरों के साथ मिलकर किया विरोध प्रदर्शन

उनकी मांगों का किया समर्थन

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 09:35 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग विभिन्न ऐप-आधारित ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कैब ड्राइवरों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हुए। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारी ड्राइवरों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में यहां विशाल विरोध प्रदर्शन किया था। उनकी प्रमुख मांगों में किराए में वृद्धि और ऐप-आधारित कंपनियों द्वारा वसूले जाने वाले अधिक कमीशन को कम करना शामिल था।

प्रदर्शनकारी ड्राइवरों को संबोधित करते हुए, वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने ड्राइवरों से सहमति जताते हुए कहा कि तेल की कीमतों में भारी वृद्धि के कारण कैब चलाना आर्थिक रूप से लाभदायक नहीं रह गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देते हुए, कहा कि यह केवल कैब ड्राइवरों की ही समस्या नहीं है, बल्कि रोजाना सफर करने वाले लोग भी इस प्रदर्शन का असर झेलेंगे।

उन्होंने कहा कि निजी कैब ऑपरेटर लोगों को महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और सरकार का कर्तव्य है कि वह उनकी मांगों को माने। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी कैब ड्राइवरों सहित गिग वर्कर्स के कल्याण को शामिल किया था। उन्होंने वादा किया कि जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी, तब ऐप-आधारित परिवहन कंपनियों के ड्राइवरों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD