Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया

“योग शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का एक माध्यम है, जो हमें एक बेहतर और स्वस्थ जीवन की ओर ले जाता है” : धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, International Day of Yoga, 12th International Day of Yoga, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 14:24 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली स्थित दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर मैदान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया। श्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने का एक सशक्‍त माध्यम है और स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने आगे कहा कि योग निरंतर व्यक्तियों को शारीरिक कल्याण, मानसिक शांति और समग्र विकास की ओर मार्गदर्शन करता है। मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों के फलस्वरूप योग वैश्विक स्तर पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक बन गया है, जो दुनिया भर के लोगों को स्वास्थ्य, संतुलन और कल्याण की ओर प्रेरित कर रहा है।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं भी दीं। शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख करते हुए, श्री प्रधान ने भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं के पोषण और विकसित भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाने में देश के शिक्षा तंत्र की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने वैश्विक विश्वविद्यालय रैंकिंग में लगातार हो रही प्रगति के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय को बधाई दी और इसके छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता के निरंतर प्रयास में विश्वास व्यक्त करते हुए, उन्होंने समग्र कल्याण को बढ़ावा देने और एक स्वस्थ, संतुलित समाज के निर्माण के साधन के रूप में योग को परिसर जीवन में एकीकृत करने के महत्व पर बल दिया। विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री संजय कुमार; उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी; दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और विश्वविद्यालय समुदाय के सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

छात्रों, शिक्षकों, योग अभ्यासकर्ताओं और अन्य उपस्थित लोगों ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन के अंतर्गत योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , International Day of Yoga , 12th International Day of Yoga , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD