Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संसद भवन परिसर में ओम बिरला ने सांसदों के साथ किया योगाभ्यास

योग मानसिक शांति, धैर्य और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का सशक्त माध्यम : ओम बिरला

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, International Day of Yoga, 12th International Day of Yoga, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 13:56 IST

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संसद भवन में सांसदों के साथ योगाभ्यास का नेतृत्व किया। इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने कहा कि यह दिवस भारत की उस शाश्वत सभ्यतागत विरासत का उत्सव है, जिसने मानवता को स्वास्थ्य, संतुलन और आंतरिक शांति का मार्ग प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि "योग केवल शरीर को नहीं, विचारों को भी संतुलित करता है। संसद में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन योग हमें संवाद और संयम का मार्ग दिखाता है।" योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री बिरला ने कहा कि भारत के ऋषियों-मनीषियों ने सदियों तक योग परंपरा के संरक्षण के लिए प्रयास किए और इसे जीवन जीने की पद्धति के रूप में स्थापित किया।

इसका उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और मानव चेतना का जागरण था। उन्होंने कहा कि आज योग एक वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है और दुनिया इसे अपना रही है, पर यह भारत की हजारों वर्षों पुरानी ज्ञान-परंपरा का उपहार है। समकालीन जीवन में योग की प्रासंगिकता पर बल देते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक जीवन तनाव, असंतुलन और अनिश्चितताओं से घिरा है।

ऐसे समय में योग मानसिक शांति, धैर्य, भावनात्मक संतुलन और अनुशासित जीवनशैली बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक मानसिक तनाव है; योग इसका सुलभ, वैज्ञानिक और समावेशी समाधान प्रस्तुत करता है। आज की डिजिटल पीढ़ी को स्क्रीन टाइम और स्ट्रेस के बीच संतुलन बनाने के लिए योग को जीवनशैली बनाना होगा।

श्री बिरला ने कहा कि योग केवल फिटनेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, चरित्र और चेतना के विकास का माध्यम है। दैनिक जीवन में योग अपनाने से व्यक्ति अधिक संतुलित और बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होता है तथा उसके समग्र स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि "स्वस्थ नागरिक ही मजबूत लोकतंत्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं" और यदि देश के 140 करोड़ नागरिक प्रतिदिन कुछ मिनट योग के लिए निकालें, तो यह भारत की सबसे बड़ी जन-स्वास्थ्य क्रांति बन सकती है।

लोक सभा अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि योग का संदेश देश के प्रत्येक कोने तक पहुँचना चाहिए। जनप्रतिनिधि समाज के साथ संवाद में रहते हैं और वे लोगों को योग अपनाने तथा इसकी परिवर्तनकारी शक्ति को समझने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिस प्रकार हम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं, उसी प्रकार योग को भी जन-जन के जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

श्री बिरला ने कहा कि योग भारत की सॉफ्ट पावर नहीं, मानवता के लिए भारत की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि योग को एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि 365 दिनों का संकल्प बनाएं और नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य, सामंजस्य और आत्म-अनुशासन की संस्कृति को सुदृढ़ करें।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , International Day of Yoga , 12th International Day of Yoga , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD