Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

द्रौपदी मुर्मु और नरेन्द्र मोदी ने भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड की आधारशिला रखी

ओडिशा के लखनपुर में कोयले से अमोनियम नाइट्रेट बनाने की परियोजना

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Droupadi Murmu, President of India, Mohan Charan Majhi, Chief Minister of Odisha, Lakhanpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनपुर (ओडिशा) , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 12:01 IST

भारत के ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी आत्मनिर्भरता और घरेलू कोयला संसाधनों के सतत उपयोग के लक्ष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून 2026 को ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल) की कोयला-से-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना की आधारशिला आभासी माध्यम से रखी।

ओडिशा के राज्यपाल श्री हरि बाबू कंभमपति; ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी; केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी; ओडिशा के उपमुख्यमंत्री श्री कनक वर्धन सिंह देव; ओडिशा की उपमुख्यमंत्री श्रीमती प्रभाती परिदा; केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी समारोह में उपस्थित थे।

इस अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने लखनपुर स्थित परियोजना स्थल पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी परियोजना के लिए झारसुगुड़ा के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड और बीएचईएल का यह संयुक्त उद्यम देश में कोयला प्रसंस्करण के एक नए युग की शुरुआत है, जो स्वदेशी कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देगा और भारत के प्रचुर कोयला संसाधनों को मूल्यवर्धित रसायनों में बदलने में सहायक होगा।

उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना से क्षेत्रीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने, कौशल विकास को बढ़ावा मिलने और सहायक उद्योगों एवं सेवाओं के विकास के माध्यम से क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति मिलने की उम्मीद है। बीसीजीसीएल, कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) के बीच गठित एक संयुक्त उद्यम कंपनी है, जिसमें सीआईएल की 51% और बीएचईएल की 49% हिस्सेदारी है।

कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर में स्थित अपनी लगभग 350 एकड़ कोयला युक्त भूमि का योगदान दे रही है, जहां बीसीजीसीएल परियोजना का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, एमसीएल अपनी इब वैली वाशरी से 0.79 मीट्रिक टन प्रति वर्ष धुला हुआ कोयला और 1.19 मीट्रिक टन प्रति वर्ष अस्वीकृत कोयला आपूर्ति करके इस परियोजना की कोयले की आवश्यकता को पूरा करेगी।

भारत सरकार के राष्ट्रीय कोयला गैसीकरण मिशन के अनुरूप, यह परियोजना देश भर में भविष्य की कोयला-से-रसायन परियोजनाओं के लिए एक आदर्श के रूप में कार्य करने की उम्मीद है। इस परियोजना का उद्देश्य कोयला गैसीकरण के माध्यम से लगभग 0.66 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) तकनीकी श्रेणी के अमोनियम नाइट्रेट का उत्पादन करना है और यह रसायन उत्पादन के लिए घरेलू स्तर पर विकसित प्रेशराइज्ड फ्लूइडाइज्ड बेड गैसीफिकेशन (पीएफबीजी) तकनीक का उपयोग करने वाली भारत की अग्रणी वाणिज्यिक पहलों में से एक है।

लगभग 25,000 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित निवेश से विकसित की जा रही इस परियोजना को ओडिशा सरकार के उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण (एचएलसीए) से सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्राप्त हो चुका है और साथ ही भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा 1,350 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रोत्साहन भी दिया गया है, जिससे स्वदेशी कोयला गैसीकरण प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण को एक बड़ा प्रोत्साहन मिला है।

सभी प्रमुख वैधानिक और पर्यावरणीय स्वीकृतियां, प्राप्त हो चुकी हैं, वित्तीय सहायता सुरक्षित कर ली गई है, और एकमुश्त टर्नकी निष्पादन पैकेज आवंटित किए जा चुके हैं। परियोजना का लक्ष्य इसे सितंबर 2029 तक चालू करना है और यह स्वदेशी प्रौद्योगिकी के माध्यम से कोयले को उच्च मूल्य वाले रासायनिक उत्पादों में परिवर्तित करने की भारत की क्षमता को प्रदर्शित करने वाली एक प्रमुख परियोजना के रूप में उभरने की उम्मीद है।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Droupadi Murmu , President of India , Mohan Charan Majhi , Chief Minister of Odisha , Lakhanpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD