Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से 3 की मौत, बचाव अभियान जारी प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया

 

महाराजा रणजीत सिंह के सपनों का पंजाब बनाएंगे : नितिन नवीन

Nitin Nabin, Tarun Chugh, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Kewal Singh Dhillon, Ravneet Bittu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 11:43 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने तीन दिवसीय पंजाब प्रवास की शुरुआत की। अमृतसर स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर पंजाब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों सहित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

दोपहर में नितिन नवीन ने अमृतसर स्थित आईटीसी वेलकम होटल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के साथ प्रदेश कोर कमेटी की बैठक की। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक एवं संगठनात्मक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी रणनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पवित्र एवं ऐतिहासिक श्री हरमंदिर साहिब श्री दरबार साहिब में मत्था टेका और अरदास की। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सूचना केंद्र द्वारा नितिन नवीन का सम्मान किया गया तथा सूचना केंद्र के अधिकारियों ने उन्हें रस्मी तौर पर पगड़ी भी बांधी। 

भाजपा अध्यक्ष ने श्री हरमंदिर साहिब में सेवा भी दी और बर्तन साफ किए। नितिन नवीन ने कहा कि गुरु महाराज साहब का आशीर्वाद लेने का अवसर प्राप्त हुआ। आज यहां अरदास कर पूरे देश के लोगों के लिए शांति और अमन तथा पंजाब के लोगों की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की है। मैं पटना साहिब, गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मस्थान से आया हूं, जो मेरी कर्मभूमि है और यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे गुरुओं की इस भूमि पर आकर श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने का अवसर मिला।

इस पवित्र स्थल का अपना एक गौरवशाली इतिहास है, जिसने पंजाब को पूरे देश और विश्व में एक अलग स्थान दिलाया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार राजा रणजीत सिंह ने इस शहर और इस राज्य को एक अलग पहचान दी थी, उसी प्रकार सभी चाहते हैं कि उनके सपनों का पंजाब बनाया जाए। आज मैंने उसी पंजाब के लिए अरदास और प्रार्थना की है तथा पूरे राज्य की सुख-शांति और तरक्की की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार पूरा देश विकास के पटल पर आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार पंजाब भी विकास के पैमाने पर आगे बढ़े और विकास की किरणें पंजाब के हर घर, हर मोहल्ले और हर गांव तक पहुंचें, मैंने आज ऐसी प्रार्थना की है। मैं स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इस पवित्र भूमि और इस पवित्र स्थान पर आने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि गुरुओं की इस पवित्र भूमि पर आकर मुझे नई ऊर्जा प्राप्त हुई है, तथा पूरे देश और पंजाब के विकास एवं सेवा का संकल्प और मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश जिस गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, उसी प्रकार पंजाब भी प्रगति के नए आयाम स्थापित करे। हमारा स्पष्ट विजन है कि यदि पंजाब को कोई वास्तव में नशामुक्त बना सकता है, तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल-इंजन भाजपा सरकार ही है।

इसके बाद नितिन नवीन ने जलियांवाला बाग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के अमर बलिदानियों को नमन किया और श्री दुर्गियाना तीरथ स्थित श्री दुर्गियाना मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही, ग्राम कलेर स्थित श्री रामतीरथ (वाल्मीकि मंदिर) पहुंचकर दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसके बाद देर शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीएमसी चौक से होटल रेडिसन, जालंधर तक भव्य रोड शो किया। इस रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला तथा पूरे मार्ग में स्वागत और अभिनंदन का वातावरण बना रहा।

 

Tags: Nitin Nabin , Tarun Chugh , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Kewal Singh Dhillon , Ravneet Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD