Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल

 

हरियाणा में होगा एआई सैंडबॉक्स लांच : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

अर्जुन एसपीबी होगी गठित, समीक्षा के लिए हर तीसरे माह बैठक

Nayab Singh Saini, Haryana, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana News, Latest Haryana News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 10:18 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि प्रदेश में हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट तथा हरियाणा ए आई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं।   इनके माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को राज्य में शुरू क्लीन एयर और ए आई प्रोजेक्ट की विस्तार से समीक्षा कर रहे थे। 

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, आयुक्त एवं सचिव क्रीड जे गणेशन, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, क्रीड के सीपीओ नितिन बसंल, निनाद राजपुत, पुलीन सिंह, सांगर जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा क्लीन एयर प्रोजैक्ट के तहत 3647 करोड़ रुपए खर्च किए जाएगें। 

इसमें हरियाणा प्रदुषण नियत्रण बोर्ड, गुरूग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस सेवा, हरियाणा सिटी बस सेवा, विकास एवं पंचायत विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण, परिवहन, उद्योगिक एवं वाणिज्य तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग सहित 9 विभाग मिलकर कार्य करेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्जुन एसपीबी गठित कर प्रोजैक्ट की हर तीसरे माह बैठक आयोजित कर समीक्षा की जाएगी ताकि इन्हें जल्द से जल्द पूरा कर जनता को लाभ दिया जा सके। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा एआई डिवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत पंचकूला में स्टेट एआई डाटा सेंटर व गुरूग्राम में जीएआईसी बनाया जा रहा हैं। इन पर 474 करोड़ रुपए की लागत आएगी। प्रदेश का अपना एआई का स्टेट डाटा सेंटर होगा जिसमें पूर्ण रूप से पारदर्शी और सही डाटा एकत्र होगा और उस पर पीपीपी से मिलान किया जा सकेगा।

इसके अलावा 40 करोड़ रुपए की लागत से उद्योगों के लिए स्किल कोर्स, कोलाबोरेशन वर्कशॉप हेतू दो सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा  में एआई सेंण्डबॉक्स लांच किया जाएगा। हरियाणा डाटा एक्सचेंज और हरियाणा स्टेट डाटा लेक प्लेटफार्म बेहतर सेवाओं के लिए तैयार हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एयर क्वालिट कंट्रोल प्रोजैक्ट के माध्यम से गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में 90 करोड़ रुपए की लागत से 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

इनके लिए 200 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएगें। चार्जिंग स्टेशन के लिए प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। नए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर तथा पुराने थ्री व्हीलर के बदलने के लिए प्रोत्साहन, उद्योगों के लिए क्लीनर डीजी सेट का उपयोग प्रोमोट करने तथा उद्योगों में सीईएमएस डिवाईस के इंस्टालेशन पर प्रोत्साहन देने तथा शहरी स्थानीय निकायों में डस्ट एवं वेस्ट मैनेजमेंट की क्षमता को बढाने के लिए कार्य किया जाएगा।

इसके अलावा पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने, एयर क्वालिटी के लिए बायो डिकम्पोज के उपयोग पर रिसर्च, लेब इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने तथा सीएएक्यूएम स्टेशन विकसित करने के कार्य किए जाएगें।मुख्यमंत्री ने बताया कि एयर क्वालिटी चैक करने के लिए राज्य में दो मोबाइल वैन भी तैयार की जाएंगी जिससे प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में जाकर एआईक्यू की जांच की जा सकेगी। 

इसके अलावा एसपीवी सेटअप एवं प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट का विस्तार करने जैसे कार्य किए जाएगे। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही हरियाणा डाटा एक्सचेंज पॉलिसी लाई जाएगी जिसमें बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। इसके अलावा ए आई गुरुकुल लांच किया जाएगा जिसके माध्यम से बच्चों को एआई की शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। ऐसे बच्चों की एक साल में आसानी से प्लेसमेंट हो सकेगी।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana News , Latest Haryana News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD