Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल

 

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत गांव हमायूंपुर और तसिंबली से श्रद्धालुओं की बसों को रवाना किया

Kuljit Singh Randhawa, AAP Punjab, Lalru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लालड़ू , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 21, 2026, 09:28 IST

पंजाब सरकार की जनहितैषी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा ने गांव हमायूंपुर और तसिंबली से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए जा रही 61वीं और 62वीं बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना 50 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो रही है।

इस योजना के माध्यम से वे लोग, जो आर्थिक या अन्य कारणों से धार्मिक स्थलों के दर्शन करने से वंचित रह जाते थे, अब सरकार के सहयोग से पवित्र धार्मिक स्थलों की यात्रा कर पा रहे हैं। बसों की रवानगी के दौरान श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी, मन में अटूट श्रद्धा और वातावरण में आध्यात्मिक उत्साह की अनूठी झलक देखने को मिली।

श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार और स्थानीय विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह योजना उनकी लंबे समय से चली आ रही धार्मिक इच्छा को पूरा करने का माध्यम बनी है। इस अवसर पर गांवों के सरपंच, आम आदमी पार्टी के नेता, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

 

Tags: Kuljit Singh Randhawa , AAP Punjab , Lalru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD