Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से 3 की मौत, बचाव अभियान जारी प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया

 

महाराजा रणजीत सिंह के सपनों का पंजाब बनाएंगे- नितिन नबीन

पंजाब की सुख-शांति और प्रगति के लिए की प्रार्थना – नितिन नबीन

 Nitin Nabin, Tarun Chugh, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Kewal Singh Dhillon, Ravneet Bittu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 21:23 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने 3 दिवसीय पहले पंजाब दौरे की शुरुआत सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेककर की। श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘महाराजा रणजीत सिंह ने जिस तरह पंजाब को एक विशिष्ट सुशासन की पहचान दी थी, वैसे ही हम सभी चाहते हैं कि उनके सपनों का पंजाब बनाएं।’’

नितिन नबीन ने कहा कि मुझे श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने और पंजाब के लोगों की सुख-शांति तथा प्रगति के लिए प्रार्थना करने का सौभाग्य मिला है। मैं गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म स्थान पटना साहिब से आया हूँ, वह मेरी कर्मभूमि है और मैंने पूरे देश के लोगों की अमन-शांति के लिए भी प्रार्थना की है।उन्होंने कहा कि श्री हरिमंदर साहिब के इतिहास ने पंजाब को पूरी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। 

मैंने उसी पंजाब के लिए प्रार्थना की है कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है, वैसे ही हमारा पंजाब भी विकास के मानकों पर आगे बढ़े और प्रगति की किरणें पंजाब के हर घर, मोहल्ले और हर गाँव तक पहुँचें।उन्होंने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे इस पवित्र धरती और इस पवित्र स्थान पर आने का मौका मिला। आज यहाँ प्रार्थना करके मेरे भीतर एक नई ऊर्जा आई है, जिस ऊर्जा के साथ मैंने पूरे देश और पूरे पंजाब की सेवा और विकास का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर उनके साथ पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ, पार्टी के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी नरेंद्र रैना, संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व अध्यक्ष श्वेत मलिक, राज्यसभा सांसद विक्रम साहनी, जिला अध्यक्ष हरविंदर संधू और कई अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता उपस्थित थे।

दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद उन्होंने ऐतिहासिक जलियाँवाला बाग का भी दौरा किया और बैसाखी-1919 के नरसंहार के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित पार्टी नेताओं ने ‘जलियाँवाला बाग के शहीद अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे लगाकर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इसके बाद उन्होंने दुर्गियाना मंदिर में माथा टेककर देश की एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए प्रार्थना की। यहाँ उन्होंने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और रूहानी परंपराओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। इसके बाद वह श्री राम तीर्थ स्थल गए और उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के आगे माथा टेका और भारत की महान आध्यात्मिक परंपरा में उनके योगदान को याद किया।अमृतसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाब भाजपा की कोर कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की।

नितिन नबीन आज करीब 12 बजे श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुँचे, जहाँ प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह रैना, केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना, अश्वनी शर्मा, विजय सांपला, श्वेत मलिक, अमृतसर जिला अध्यक्ष हरविंदर संधू सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

 

Tags: Nitin Nabin , Tarun Chugh , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Kewal Singh Dhillon , Ravneet Bittu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD