Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ

 

पंजाब लोक भवन में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस का आयोजन

स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल ने पंजाब और पश्चिम बंगाल की साझा विरासत को किया रेखांकित

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, UT Chandigarh, Sanjay Tandon, Satya Pal Jain, Lalit Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 20:59 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत पंजाब लोक भवन में आयोजित पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। यह पहल विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवसों के माध्यम से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का एक विशेष वीडियो संदेश भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति को रेखांकित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में रवीन्द्र संगीत, बाउल लोक संगीत, बच्चों की गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां, गंगा नदी पर आधारित बिस्तीर्णो दुपारे, धितांग धितांग बोले, देशभक्ति गीत एवं नाटिका, दुर्गा स्तुति तथा दुर्गा पूजा से जुड़ी पारंपरिक सिंदूर खेला की प्रस्तुति शामिल रही।

अपने संबोधन में श्री कटारिया ने पश्चिम बंगाल के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस 20 जून 1947 को बंगाल विधानसभा द्वारा पारित उस ऐतिहासिक प्रस्ताव की स्मृति में मनाया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय संघ के अंतर्गत पश्चिम बंगाल का गठन हुआ।

राज्यपाल ने कहा कि पंजाब और पश्चिम बंगाल दोनों ही देशभक्ति, बलिदान और संघर्ष की साझा विरासत वाले राज्य हैं। दोनों राज्यों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा स्वतंत्रता के समय विभाजन की पीड़ा का भी सामना किया। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, खुदीराम बोस, रवीन्द्रनाथ ठाकुर, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय, स्वामी विवेकानंद, राजा राममोहन राय, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, जगदीश चंद्र बोस तथा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जैसी महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत की विविधता में एकता की भावना पर बल देते हुए श्री कटारिया ने नागरिकों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्शों को अपनाने तथा एकजुट, समावेशी और प्रगतिशील भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारत सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री सत्य पाल जैन, पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विवेक प्रताप सिंह, आईएएस श्री ललित जैन, प्रशासक की सलाहकार परिषद के सदस्य श्री संजय टंडन तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , UT Chandigarh , Sanjay Tandon , Satya Pal Jain , Lalit Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD