Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ

 

गैंगस्टरों को संरक्षण देने के बाद अब केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी श्री अकाल तख्त साहिब का अपमान करने पर उतर आई है : तरुण चुग

गुरु धोखी घोषित किए जाने के बाद भी भगवंत मान का बचाव कर आम आदमी पार्टी पंथ की सर्वोच्च संस्था को खुली चुनौती दे रही है

Protest, Tarun Chugh, BJP Punjab, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 18:49 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा भगवंत मान को "गुरु धोखी" घोषित किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी द्वारा उनके अमृतसर स्थित निवास के बाहर किया गया धरना राजनीतिक हताशा, नैतिक दिवालियापन और पंथ की सर्वोच्च संस्था को चुनौती देने का एक सुनियोजित प्रयास है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों और माफिया तंत्र को संरक्षण देने के बाद अब अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी श्री अकाल तख्त साहिब की गरिमा और मर्यादा का भी अपमान करने पर उतर आई है।

तरुण चुग ने कहा कि पंजाब के लोग एक सीधा सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उनके निवास के बाहर धरना देने से श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा भगवंत मान पर लगाए गए आरोप समाप्त हो जाएंगे। क्या इस राजनीतिक नाटक से उस गंभीर मामले से ध्यान हटाया जा सकता है जिसमें जांच पूरी होने के बाद श्री अकाल तख्त साहिब ने अपना स्पष्ट आदेश दिया है। आम आदमी पार्टी को पंजाब की जनता को जवाब देना होगा, न कि सवालों से भागना होगा।

उन्होंने कहा कि जिस वीडियो को लेकर जांच पूरी हो चुकी है और जिसे अश्लील, अभद्र, अमर्यादित तथा गुरु साहिबानों का घोर अपमान करने वाला माना गया है, उस पर श्री अकाल तख्त साहिब अपना निर्णय सुना चुका है। इसके बावजूद आम आदमी पार्टी के नेता निर्लज्जता के साथ भगवंत मान की झूठी वकालत कर रहे हैं और प्रत्यक्ष रूप से श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को चुनौती दे रहे हैं। 

पंजाब जानना चाहता है कि आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता आखिर किसके साथ खड़े हैं। तरुण चुग ने कहा कि आज पंजाब का वास्तविक मुद्दा उनके निवास के बाहर प्रदर्शन करना नहीं है। वास्तविक मुद्दा यह है कि पंजाब नशे, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के संकट, आर्थिक बदहाली और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय माफिया तंत्र से जूझ रहा है, जबकि सरकार राजनीतिक नौटंकी में व्यस्त है। 

किसान, व्यापारी, कर्मचारी, उद्योगपति, महिलाएं और युवा सभी इस सरकार से निराश हैं और पंजाब को केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा खड़े किए गए रैकेटों से मुक्ति चाहिए। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आम आदमी पार्टी का प्रत्येक मंत्री, विधायक और पदाधिकारी सार्वजनिक रूप से अपना रुख स्पष्ट करे। 

पंजाब आधे-अधूरे जवाब नहीं चाहता। पंजाब यह जानना चाहता है कि वे श्री अकाल तख्त साहिब के साथ हैं या उसके विरोध में। गुरु धोखी भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। 

पंजाब की आस्था, सम्मान और पंथ की सर्वोच्च संस्था को चुनौती देने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

 

Tags: Protest , Tarun Chugh , BJP Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD