Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस वित्त वर्ष के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट पारित किया 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 14 की मौत प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित

 

कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के लोगों को दी शुभकामनाएं

लोक भवन में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘मिलन कार्यक्रम’ आयोजित

Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 16:52 IST

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना के अंतर्गत आज लोक भवन में पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सद्भावना और सांस्कृतिक भाईचारे के प्रतीक स्वरूप उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोगों के साथ संवाद करते हुए राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं, साहित्यिक उत्कृष्टता और राष्ट्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित किए जाने वाले मिलन कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करते हैं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा समन्वय के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों में सौहार्द और अपनत्व की भावना को मजबूत बनाता हैं। 

इससे अपने गृह राज्यों से दूर रह रहे लोग अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं और राष्ट्रीय परिवार का अभिन्न अंग भी बनते हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम भारत की भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता में एकरूपता के दर्शन करवाता है। 

उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति है इसके साथ-साथ विभिन्न राज्यों की विशिष्ट संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी बहुत जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर, मूल्यों और परंपराओं से युवाओं को जोड़कर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, त्योहारों, साहित्य, कला और खान-पान से संबंधित जानकारी साझा की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD