Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एमएसएमई को नवाचार, निर्यात और रोजगार का इंजन बनाना जरूरी : जीतनराम मांझी

Jitan Ram Manjhi, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

आगरा , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 15:00 IST

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) देश के समावेशी और सतत आर्थिक विकास की आधारशिला हैं। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने यह बात आगरा में आयोजित 'ब्रिक्स एमएसएमई फोरम 2026' के उद्घाटन समारोह में कही। 

उन्होंने कहा कि आज के समय में एमएसएमई क्षेत्र को वित्तीय सहायता, नई तकनीक अपनाने, स्थिरता और बाजार तक पहुंच जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनका समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। जीतनराम मांझी ने कहा कि ब्रिक्स देशों के पास अपार क्षमताएं और एक-दूसरे की पूरक ताकतें मौजूद हैं। 

यदि सदस्य देश लगातार संवाद और सहयोग को बढ़ावा दें, तो ऐसा मजबूत ढांचा तैयार किया जा सकता है जो एमएसएमई को नवाचार, निर्यात और रोजगार सृजन का प्रमुख माध्यम बना सके। इस मंच पर ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों के सरकारी प्रतिनिधि, नीति निर्माता, उद्योग जगत के नेता और निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल हुए। 

कार्यक्रम में एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, सतत विकास को बढ़ावा देने और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे आर्थिक क्षेत्रों में शामिल हो चुका है। 

इसमें एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार सृजन और जमीनी स्तर पर विकास में एमएसएमई ने बड़ा योगदान दिया है। राज्य सरकार बुनियादी ढांचे के विकास, नीतिगत सहयोग, कौशल विकास और डिजिटल सशक्तीकरण पर लगातार काम कर रही है।

वहीं, एमएसएमई मंत्रालय के सचिव भारत खेड़ा ने कहा कि एमएसएमई केवल आर्थिक इकाइयां नहीं हैं, बल्कि नवाचार, रोजगार, उद्यमिता और क्षेत्रीय विकास के प्रमुख इंजन हैं। तकनीक अपनाने, टिकाऊ विनिर्माण, डिजिटल परिवर्तन, कौशल विकास और बाजार तक पहुंच जैसे क्षेत्रों में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

बता दें कि यह फोरम तीसरी ब्रिक्स एसएमई वर्किंग ग्रुप बैठक के बाद आयोजित किया गया। इसे ब्रिक्स देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने और एमएसएमई क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Tags: Jitan Ram Manjhi , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD