Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बंटवारा 1947' के नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, विभाजन की दर्दनाक कहानी की झलक ने बढ़ाई उत्सुकता भूपेंद्र पटेल ने आदिवासी जिलों के लिए 51 हेल्थ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप बोले 'आई एम द बॉस' ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव

 

'बंटवारा 1947' के नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, विभाजन की दर्दनाक कहानी की झलक ने बढ़ाई उत्सुकता

Preity Zinta, Sunny Deol, Batwara 1947, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 18:42 IST

बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने एक और बड़ा अपडेट साझा किया है। दरअसल, मोशन पोस्टर के बाद अब फिल्म के मुख्य किरदारों के कैरेक्टर पोस्टर जारी किए गए हैं। आमिर खान प्रोडक्शन ने इन नए पोस्टर्स को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें फिल्म के प्रमुख कलाकारों, जैसे दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी, सुपरस्टार सनी देओल, अभिनेत्री प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह के किरदारों की झलक दिखाई गई।

हर किरदार को उस दौर की पृष्ठभूमि में दिखाया गया है। इन पोस्टर्स में सभी कलाकार एक ऐसे समय में नजर आ रहे हैं, जब देश विभाजन के दर्द और हिंसा से गुजर रहा था। पोस्टर्स में सबसे खास बात यह है कि सभी किरदारों के चेहरों पर विभाजन के समय के दर्द और संघर्ष को दिखाने की कोशिश की गई है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर कैरेक्टर पोस्टर्स को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ''एक ऐसी दुनिया में जहां सब कुछ टूट रहा था, वहां कुछ लोगों की कहानी साहस और हिम्मत की मिसाल बन गई।

'बंटवारा 1947' उन लोगों की कहानी है, जिन्होंने उस कठिन समय को जिया और उससे उबरने की कोशिश की।'' इससे पहले फिल्म का पहला मोशन पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी मुख्य रूप से नजर आए थे। उस पोस्टर में आग, हिंसा और अफरा-तफरी का माहौल दिखाया गया था।

फिल्म 'बंटवारा 1947' का निर्देशन मशहूर फिल्मकार राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है। यह फिल्म सनी देओल और राजकुमार संतोषी का री-यूनियन है। इससे पहले दोनों ने 'घायल' और 'दामिनी' जैसी यादगार फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है।

यह उन आम लोगों की जिंदगी को दिखाती है जो इस विभाजन से प्रभावित हुए थे। कहानी में एक हिंदू परिवार को दिखाया गया है जो लाहौर से भारत आता है और उन्हें एक हवेली मिलती है जो पहले एक मुस्लिम परिवार की थी। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है, जब उन्हें पता चलता है कि उस हवेली में एक बुजुर्ग मुस्लिम महिला अभी भी रह रही है। इसी स्थिति से इंसानी रिश्तों, भावनाओं और संघर्ष की एक गहरी कहानी पेश की जाएगी।

 

Tags: Preity Zinta , Sunny Deol , Batwara 1947 , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD