Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और मोनाको के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे : पीयूष गोयल वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल फीफा वर्ल्ड कप : लियोनेल मेसी का चला जादू, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा फीफा वर्ल्ड कप : नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया, हालैंड बने जीत के नायक फीफा वर्ल्ड कप : फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात

 

जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Evian, France, G7 Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एवियन , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 14:31 IST

जी-7 समिट की आधिकारिक फैमिली फोटो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के नेताओं से बातचीत करते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर नेताओं के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "आज दोपहर एवियन में जी-7 समिट की बैठक शुरू होने से पहले। जी-7 नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान हमेशा उपयोगी होता है।"

एमईए ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी नेता फ्रांस के एवियन में आयोजित 52वें जी-7 समिट की फैमिली फोटो के लिए एक साथ आए। यह वैश्विक चुनौतियों से निपटने और सबके साथ विकास को बढ़ावा देने की सामूहिक कोशिश की दिशा में एक और कदम है।" प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एवियन जी-7 समिट में स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया।

दोनों नेताओं ने आउटरीच सत्र से पहले मुलाकात की, एक-दूसरे का अभिवादन किया और गले भी मिले। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "मेरे दोस्त राष्ट्रपति मैक्रों, एवियन में स्वागत करने के लिए आपका धन्यवाद।" विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, दोनों नेताओं ने कुछ दिन पहले नीस में हुई अपनी सकारात्मक द्विपक्षीय बातचीत को आगे बढ़ाया।

अब दोनों नेता अपनी बातचीत को बहुपक्षीय मंच पर आगे बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी जी-7 समिट के आउटरीच सत्र के दौरान कुछ देर के लिए मुलाकात की और एक-दूसरे का अभिवादन किया। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और जी-7 के कार्य सत्र 'नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से मजबूत करने' से पहले थोड़ी बातचीत की।

इस सत्र में जी-7 देशों के अलावा साझेदार देश, विश्व बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक भी शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप बुधवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसमें आर्थिक विकास, सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), निवेश साझेदारी और दुनिया की सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

यह बैठक पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ हुए सफल 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच पहली द्विपक्षीय मुलाकात होगी। व्हाइट हाउस ने शनिवार को बताया था कि दोनों नेताओं की बैठक जी-7 नेताओं, आउटरीच पार्टनर्स और टेक्नोलॉजी कंपनियों के अधिकारियों के साथ होने वाले वर्किंग लंच से पहले होगी।

एवियन पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने कहा था कि वह दुनिया के नेताओं से मिलने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करने को लेकर उत्साहित हैं। +पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के निमंत्रण पर एवियन पहुंचे हैं। इस साल जी-7 में भारत की 13वीं भागीदारी है और प्रधानमंत्री मोदी लगातार सातवीं बार इस समिट में हिस्सा ले रहे हैं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Evian , France , G7 Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD