Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें 'बंटवारा 1947' के नए कैरेक्टर पोस्टर रिलीज, विभाजन की दर्दनाक कहानी की झलक ने बढ़ाई उत्सुकता भूपेंद्र पटेल ने आदिवासी जिलों के लिए 51 हेल्थ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी7 लीडर्स की बैठक में देर से पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप बोले 'आई एम द बॉस' ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम' बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा तीन भारतीयों की मौत पर ट्रंप से कड़ी नाराजगी जताएं पीएम, चुप्पी ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग डॉ. मनसुख मांडविया ने मुंबई में फिट इंडिया साइक्लोथॉन 'साइक्लिंग बाय द सी' का नेतृत्व किया नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव

 

डील को लेकर सस्पेंस! डोनाल्ड ट्रंप बोले, 'अभी कई बातें तय होना बाकी, नहीं माना ईरान तो बरसेंगे बम'

Donald Trump, US President, Evian, France, G7 Summit
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

एवियन (फ्रांस) , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 17:57 IST

यूएस-ईरान शांति समझौते का एक ओर पूरी दुनिया स्वागत कर रही है तो, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसी टिप्पणी की है जिससे इस पर आशंका के बादल मंडराने लगे हैं। जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने गए ट्रंप ने मीडिया के पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

दोनों के बीच फिलहाल एमओयू हुआ है और अभी कई बातें तय होनी बाकी हैं। इस बातचीत में ट्रंप ने मार्केट सेंटिमेंट पर भी चर्चा की। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि लगभग 99.99 प्रतिशत संभावना है कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार इस खबर से “बेहद खुश” है और तेल की कीमतें गिर रही हैं, जो उनके अनुसार इस समझौते की सफलता को दर्शाता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान के साथ हुआ समझौता “अंतिम नहीं” है और उन्होंने चेतावनी दी, “अगर उन्होंने ठीक से व्यवहार नहीं किया, तो हम फिर बम बरसाएंगे।” उन्होंने दावा किया कि ईरान के साथ समझौते से बाजारों में भरोसा बढ़ा है और इसका असर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अगले एक-दो दिन में पूरी तरह खुल जाएगा।

उनके मुताबिक, समुद्री मार्ग पर जहाजों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात से पहले पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह समझौता सिर्फ एक “समझौता ज्ञापन (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग)” है। अमेरिका की ओर से ईरान को फंड देने वाली बात को भी ट्रंप ने सिरे से खारिज किया।

उन्होंने कहा कि यूएस निवेश नहीं करेगा और स्पष्ट किया कि ईरान के पुनर्निर्माण के लिए 300 अरब डॉलर के फंड की खबरें गलत हैं। उन्होंने कहा, “हम 10 सेंट भी नहीं लगा रहे हैं, हम कोई निवेश नहीं कर रहे हैं और न ही हमारे पास कोई फंड है।” उन्होंने कहा कि वे खाड़ी देशों से ईरान में निवेश की मांग नहीं कर रहे, लेकिन अगर वे ऐसा करते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।

हालांकि उन्होंने कहा कि “वे अभी ऐसा नहीं करेंगे जब तक ईरान के व्यवहार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती।” दोहराया, “अगर मुझे यह पसंद नहीं आया, अगर वे ठीक से नहीं चले, तो हम फिर से उनके सिर के बीचों-बीच बमबारी करेंगे, क्योंकि उन्होंने पिछले 47 सालों से उनका बर्ताव ठीक नहीं रहा है।” ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिकी-ईरान ढांचा समझौता “बहुत मजबूत” है और कहा, “कोई नहीं जानता कि यह क्या है, लेकिन यह बहुत मजबूत है।”

उन्होंने दावा किया कि बाजार इस समझौते से “बहुत खुश” हैं और कहा कि होर्मुज अगले “एक-दो दिन में पूरी तरह खुल जाएगा।” इस दौरान वहां मौजूद मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने समझौते की सराहना करते हुए इसे “बहुत महत्वपूर्ण” बताया और कहा कि मिस्र अंतिम समझौते का इंतजार कर रहा है ताकि वह अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे सके।

 

Tags: Donald Trump , US President , Evian , France , G7 Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD