Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और मोनाको के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे : पीयूष गोयल वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल फीफा वर्ल्ड कप : लियोनेल मेसी का चला जादू, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा फीफा वर्ल्ड कप : नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया, हालैंड बने जीत के नायक फीफा वर्ल्ड कप : फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात

 

हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन

बोले-एलपीजी की कम खपत से होगी विदेशी मुद्रा की बचत

Himanta Biswa Sarma, Chief Minister of Assam, BJP Assam, Guwahati, Assam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 14:35 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार घरेलू तथा औद्योगिक पाइप्ड नेचुरल गैस आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा आत्मनिर्भरता के विजन के अनुरूप राज्य में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि आयातित एलपीजी पर निर्भरता कम की जा सके।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलदई और तेजपुर में घरेलू तथा औद्योगिक पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, मुख्यमंत्री ने लोक सेवा भवन से वर्चुअल माध्यम से मंगलदई और तेजपुर में पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं और औद्योगिक पीएनजी कनेक्टिविटी का शुभारंभ किया।

इसके साथ ही उन्होंने उहानी और गोरैमारी में नई सीएनजी सुविधाओं का भी उद्घाटन किया। सरकार के मुताबिक इन परियोजनाओं से घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को स्वच्छ, भरोसेमंद और पर्यावरण-अनुकूल प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे क्षेत्र में सतत विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मध्य पूर्व में जारी संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है। ऐसे समय में असम सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप एलपीजी से पीएनजी की ओर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है कि असम की रिफाइनरियां एलपीजी उत्पादन क्षमता को भी मजबूत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएनजी अवसंरचना के विस्तार से एलपीजी की खपत कम होगी और विदेशी मुद्रा की बचत में भी मदद मिलेगी। उन्होंने असम को प्राकृतिक गैस के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य के प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर पीएनजी कनेक्टिविटी विकसित की जा रही है, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ उद्योगों को भी लाभ मिलेगा।

सीएनजी सुविधाओं के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके विस्तार से असम के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार होगा और प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पीएनजी और सीएनजी से जुड़ी नई परियोजनाएं राज्य में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

 

Tags: Himanta Biswa Sarma , Chief Minister of Assam , BJP Assam , Guwahati , Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD