Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी

 

18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 15:15 IST

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से 18 जून 2026 (गुरुवार) का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो शाम 7 बजे तक रहेगी। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित होती है और इस दिन विनायक चतुर्थी का पर्व भी मनाया जाएगा। इसलिए गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है।

मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान गणेश की आराधना करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। वहीं, इस दिन गुरुवार पड़ने से इसका महत्व और बढ़ गया है। हिंदू धर्म में गुरुवार को भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। यह दिन ज्ञान, धर्म, पूजा-पाठ और आध्यात्मिक उन्नति के लिए शुभ माना जाता है।

कई लोग इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और गुरु कृपा की कामना करते हैं। इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 9 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 51 मिनट पर होगा। वहीं चंद्रमा का उदय सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर और चंद्रास्त रात 10 बजकर 4 मिनट पर होगा। चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा, जबकि सूर्य मिथुन राशि में स्थित है।

ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि में चंद्रमा का होना भावनाओं और पारिवारिक संबंधों को अधिक प्रभावशाली बनाता है। ऐसे में इस दिन लोग परिवार और घर-गृहस्थी से जुड़े विषयों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। नक्षत्र की बात करें तो सुबह 11 बजकर 34 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ नक्षत्रों में गिना जाता है।

धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ, खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत के लिए इसे अनुकूल माना जाता है। इसके बाद अगला नक्षत्र प्रभावी होगा। इस दिन व्याघात योग शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं वणिज करण सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा, जिसे व्यापार और आर्थिक लेन-देन के लिए अच्छा माना जाता है।

यदि शुभ मुहूर्त की बात करें तो इन दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 33 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। यह समय किसी भी महत्वपूर्ण और शुभ कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम माना जाता है। दूसरी ओर राहुकाल दोपहर 1 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा गुलिक काल सुबह 8 बजकर 34 मिनट से 10 बजकर 17 मिनट तक और यमघण्टकाल सुबह 5 बजकर 9 मिनट से 6 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

परंपरागत मान्यताओं के अनुसार इन समयों में नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। इस दिन दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा। इसलिए यदि दक्षिण दिशा की यात्रा करनी हो तो शुभ उपाय करके निकलना बेहतर माना जाता है। वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु और उत्तरायण काल चल रहा है, जिन्हें धार्मिक दृष्टि से शुभ और सकारात्मक समय माना जाता है।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD