Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें नीट री-एग्जाम को लेकर मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं, वे इस बात को हज़म नहीं कर पा रहीं कि आपका बेटा पंजाब में ईमानदारी से सरकार चला रहा है : भगवंत सिंह मान भूपेन्‍द्र यादव ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा के लिए धर्म नहीं, धन महत्वपूर्ण जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में शामिल हुए पीएम मोदी, कई वैश्विक नेताओं से की मुलाकात पंजाब मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में श्री गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगाई रील बनाने वाले पुलिसकर्मी को योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, बोले- सिस्टम पर ना उठे सवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में निःशुल्क बिजली रॉयल्टी में वृद्धि का आग्रह किया नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी

 

वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल

Tragedy, Road Accident, Vadodara, Gujarat
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वडोदरा , 17 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 15:09 IST

गुजरात के वडोदरा-हालोल हाईवे पर बुधवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है जबकि 26 यात्री घायल हुए हैं। हादसा वडोदरा के कोटांबी गांव के पास स्थित कोटांबी स्टेडियम के निकट बुधवार सुबह 4 बजे हुआ, जब राजस्थान से गुजरात के सूरत जा रही एक लग्जरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार, बस राजस्थान के बांसवाड़ा से यात्रियों को लेकर सूरत जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर खड़े एक ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक वाहन के टायरों का प्रेशर जांचने के लिए सड़क किनारे रुका हुआ था, तभी तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री बस के अंदर फंस गए।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही आपातकालीन सेवाओं को भी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही वडोदरा फायर ब्रिगेड, पाणीगेट फायर स्टेशन और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर की टीमें मौके पर पहुंचीं। जारोद पुलिस स्टेशन की टीम ने भी राहत कार्य और यातायात व्यवस्था संभाली।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया। बचाव कार्य के दौरान फायर ब्रिगेड ने जेसीबी की मदद से बस और ट्रक को अलग किया। वहीं, रेस्क्यू टीमों ने बस की मुड़ी-तुड़ी लोहे की चादरों को काटकर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 26 घायल यात्रियों को वडोदरा सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इनमें कम से कम पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार अधिकांश यात्री राजस्थान के रहने वाले हैं। जारोद गांव के सरपंच अनिल सोलंकी ने कहा, "बुधवार तड़के दुर्घटना की जानकारी मिली और हम लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। एक लग्जरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और उसमें करीब 20-30 यात्री फंसे हुए थे।"

 

Tags: Tragedy , Road Accident , Vadodara , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD