Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें नीट परीक्षा से 72 घंटे पहले साजिश के तहत राहुल गांधी छात्रों में फैला रहे भ्रम और तनाव : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज: आलिया भट्ट और बॉबी देओल में होगी जंग, ऋतिक की एंट्री ने बढ़ाया रोमांच मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होगा यूसीसी विधेयक : मोहन यादव केंद्र-राज्य समन्वय से बिहार के कृषि और ग्रामीण विकास को मिलेगी रफ्तार : सम्राट चौधरी स्वच्छता केवल नगर निगम या सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य : शिवराज सिंह चौहान लखनऊ में यूपी पुलिस के 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : योगी आदित्यनाथ स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, जानिए फायदे 18 जून 2026 का पंचांग : विनायक चतुर्थी पर गणेश पूजा का विशेष महत्व, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय असम के कुछ जिलों में आबादी से ज्यादा आधार नामांकन : सीएम हिमंत बिस्वा सरमा एच.डी. कुमारस्वामी का डी.के. शिवकुमार पर तीखा हमला, कहा- छवि खराब करने वाले पोस्टरों के पीछे कांग्रेस का हाथ फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया आगाज, जॉर्डन को 3-1 से हराया भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक ढांचा और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसलों को दी मंजूरी स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोलकाता में गंगा घाट की सफाई में मंत्रियों के साथ जुटे सीएम सुवेंदु अधिकारी भारत और मोनाको के संबंध आने वाले वर्षों में नई ऊंचाइयों को छुएंगे : पीयूष गोयल वडोदरा-हालोल हाईवे पर ट्रक से टकराई लग्जरी बस ; 6 लोगों की मौत, 26 घायल फीफा वर्ल्ड कप : लियोनेल मेसी का चला जादू, अर्जेंटीना ने अल्जीरिया को 3-0 से रौंदा फीफा वर्ल्ड कप : नॉर्वे ने इराक को 4-1 से हराया, हालैंड बने जीत के नायक फीफा वर्ल्ड कप : फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात

 

प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड - महीपाल ढांडा

9 राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों को मिलीं सिविल इंजीनियरिंग से जुड़ी 51 अत्याधुनिक मशीनें

Mahipal Dhanda, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 11:31 IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने और तकनीकी शिक्षा को समय के अनुकूल आधुनिक बनाने के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है। सरकार का मुख्य ध्येय विद्यार्थियों को व्यावहारिक व उच्च स्तरीय तकनीकी ज्ञान देना है, ताकि वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। 

इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश के इंजीनियरिंग व बहुतकनीकी (पॉलिटेक्निक) संस्थानों के लिए उच्च विनिर्देश (हाई कॉन्फ़िगरेशन) वाले 2512 नए कंप्यूटर सिस्टम की खरीद की गई है। श्री महीपाल ढांडा आज हरियाणा सिविल सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों की एक अहम समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 

बैठक में विभाग की विभिन्न परियोजनाओं और आगामी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

संस्थानों में कंप्यूटरों का किया जा रहा है वितरण

शिक्षा मंत्री ने बताया कि खरीदे गए कंप्यूटरों में से प्रदेश के 5 अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) एवं औद्योगिक संस्थानों में 730 कंप्यूटर सिस्टम और 36 राजकीय बहुतकनीकी व बहुतकनीकी शिक्षा समितियों में आवश्यक कंप्यूटर प्रदान किए जा चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष बचे 281 कंप्यूटर सिस्टम भी जल्द से जल्द संबंधित संस्थानों में उपलब्ध करवा दिए जाएं, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग में कोई बाधा न आए।

इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर है जोर

तकनीकी शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि कंप्यूटरों के अलावा प्रदेश के 9 राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित 51 आधुनिक मशीनें एवं उपकरण भी उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। इन नए उपकरणों की मदद से छात्र नए जमाने की तकनीकों को लाइव सीख सकेंगे, जिससे उद्योगों (इंडस्ट्री) में उनकी मांग और स्वीकार्यता बढ़ेगी।

रोजगार के लिए युवाओं को सक्षम बनाने का है लक्ष्य

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आधुनिक दौर में केवल थ्योरी के भरोसे युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा सकता। हमें संस्थानों की लैब्स को पूरी तरह अपग्रेड करना होगा। सरकार का लक्ष्य हर हाथ को काम और हर युवा को उसकी योग्यता के अनुसार रोजगार देना है। 

उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षण संस्थानों को आधुनिक संसाधनों से लैस करने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि हरियाणा के युवा आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में उच्चतर शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह, बहु तकनीकी शिक्षा के महानिदेशक श्री प्रभजोत सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Mahipal Dhanda , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD