Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें जीएनएफसी के 50 साल : भूपेंद्र पटेल ने 2047 के लिए 70,000 करोड़ रुपए का विजन रखा विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों की सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी की जाएंगी : हरपाल सिंह चीमा पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' पहल के लिए केंद्र से मांगी मदद अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, जिन्होंने टकराव किया उनका कुछ नहीं बचा : केवल सिंह ढिल्लों डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 50 युवाओं के लिए पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप शुरू की जीटीए के कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा "गुरु द्रोही" घोषित भगवंत मान को एक पल भी कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : तरुण चुग कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा

 

4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया

जिला स्तरीय दर्जा मिलने पर प्रतिनिधियों ने जताया आभार

Kewal Singh Pathania, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शाहपुर , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 16:13 IST

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित बोह घाटी युवा उत्सव इस वर्ष 4 एवं 5 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय शाहपुर मिनी सचिवालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान लिया गया। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की।

बैठक में शाहपुर उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा धारकण्डी क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने बोह घाटी युवा उत्सव को जिला स्तरीय दर्जा प्रदान किए जाने पर विधायक केवल सिंह पठानिया एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया।

बैठक में युवा उत्सव के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि इस अवसर पर निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिन के समय युवाओं एवं महिला मंडलों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं में मटका फोड़, रस्साकशी, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न पारंपरिक एवं लोकप्रिय खेलों का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ एंटी चिट्टा रैली भी निकाली जाएगी, जिसके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उपमंडल के सभी विभागों के अपेक्षित सहयोग तथा स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता से ऐसे आयोजन और अधिक भव्य एवं सफल बनते हैं। बैठक में यह भी सहमति बनी कि उत्सव में हिमाचली कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में चर्चा के दौरान यह भी बताया गया कि इस वर्ष पंचायत चुनावों के कारण युवा उत्सव का आयोजन जुलाई माह में किया जा रहा है, जबकि पूर्व वर्षों में यह उत्सव जून माह में आयोजित होता रहा है। बैठक में शाहपुर के एसडीएम गणेश ठाकुर ने उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का स्वागत किया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों के अनुरूप उत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी विभाग पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नीरज जसवाल, सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, कमल पाधा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, महासचिव प्रदीप बलौरिया, उपमख्य सचेतक के सलाहकार विनय,नीना ठाकुर, प्रधान ओम राज, प्रताप जरयाल, अक्षय अत्री, पप्पू, मनीष पटियाल, तरसेम जरयाल, आशीष पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उनके प्रतिनिधि एवं धारकण्डी क्षेत्र से आए गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD