Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें जीएनएफसी के 50 साल : भूपेंद्र पटेल ने 2047 के लिए 70,000 करोड़ रुपए का विजन रखा विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों की सभी जायज़ मांगें जल्द पूरी की जाएंगी : हरपाल सिंह चीमा पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की 'ग्रेट ग्रीन वॉल' पहल के लिए केंद्र से मांगी मदद अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, जिन्होंने टकराव किया उनका कुछ नहीं बचा : केवल सिंह ढिल्लों डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 50 युवाओं के लिए पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप शुरू की जीटीए के कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा "गुरु द्रोही" घोषित भगवंत मान को एक पल भी कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : तरुण चुग कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा

 

सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी'

Soha Ali Khan, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 14:46 IST

बचपन की यादें अक्सर किसी खास जगह, व्यक्ति या चीजों से जुड़ी होती हैं। कई बार एक मामूली सा खिलौना भी बच्चों की दुनिया का सबसे जरूरी हिस्सा बन जाता है। अभिनेत्री सोहा अली खान के पास भी ऐसा ही एक खिलौना था, जिससे उनकी बचपन की यादें जुड़ी हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को उस खिलौने को दिखाया।

यह खिलौना एक टॉय डॉग है, जिसका नाम उन्होंने 'इलियट' रखा था। अब यही खिलौना उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू के पास है। सोहा ने वीडियो में बताया, ''गर्मियों की छुट्टियों की सबसे खूबसूरत यादें भाई सैफ अली खान और सबा अली खान पटौदी के साथ बिताए गए वे पल हैं, जब हम तीनों मिलकर इलियट को लेकर अलग-अलग कहानियां बनाया करते थे।

एक व्यक्ति कहानी शुरू करता था, दूसरा उसे आगे बढ़ाता था और तीसरा उसमें कोई नया मोड़ जोड़ देता था। इस तरह हमारी कल्पनाओं में इलियट कभी दुनिया की सैर करता था, कभी किसी रहस्य को सुलझाता था और कभी नए दोस्तों से मिलता था।'' वीडियो में सोहा ने कहा, ''भाई सैफ खेल को और मजेदार बनाने के लिए घर के अलग-अलग हिस्सों में सुराग छिपा देते थे।

वहीं बहन सबा खजाने तक पहुंचने के लिए नक्शा तैयार करती थीं और मैं इलियट को अपना साथी बनाकर उन सुरागों की तलाश करती थीं और रहस्यों को सुलझाने निकल पड़ती थीं। कई बार पूरा दिन ऐसे ही बीत जाता था और हमें समय का पता भी नहीं चलता था। इससे हमें खुशी मिली थी।'' सोहा ने कहा, ''असली महत्व खिलौने का नहीं था, बल्कि उस कल्पना का था जो उस खिलौने के जरिए की जाती थी।

एक साधारण खिलौना बच्चों को नई दुनिया बनाने, नए किरदार गढ़ने और अपनी सोच को खुलकर उड़ान देने का मौका देता है। यही वजह है कि मैं आज भी इलियट को अपने जीवन का बेहद खास हिस्सा मानती हूं।'' अभिनेत्री ने कहा, ''जब इनाया पैदा हुई, तो मैं सच में चाहती थी कि वह अपनी छोटी सी दुनिया बनाने की वही खुशी महसूस करे, इसलिए मैंने उसे अपना सबसे प्यारा खिलौना इलियट दिया।

अब इनाया भी खिलौनों के साथ घंटों खेलती है। कभी वह उन्हें कहानी सुनाती है, कभी उनके लिए खाना बनाती है और कभी उन्हें पढ़ाने का नाटक करती है। उसकी कल्पना को इस तरह विकसित होते देखना बेहद खुशी देता है।'' वीडियो के साथ कैप्शन में सोहा ने लिखा, "कोई भी खिलौना सिर्फ खेलने की चीज नहीं होता, बल्कि वह एडवेंचर, क्रिएटिविटी और खूबसूरत यादों की शुरुआत होता है।"

 

Tags: Soha Ali Khan , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD