Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें अकाल तख्त साहिब से टकराव न करें भगवंत मान, जिन्होंने टकराव किया उनका कुछ नहीं बचा : केवल सिंह ढिल्लों डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 50 युवाओं के लिए पब्लिक पॉलिसी इंटर्नशिप शुरू की जीटीए के कामकाज में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाएगी : मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा "गुरु द्रोही" घोषित भगवंत मान को एक पल भी कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : तरुण चुग कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर

 

17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 14:43 IST

धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से 17 जून 2026, बुधवार का दिन खास रहने वाला है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले इस दिन तिथि, नक्षत्र और चंद्रमा की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं दिन की शुरुआत तृतीया तिथि के साथ होगी, लेकिन रात में चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। पंचांग के अनुसार, इस दिन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी।

इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। तृतीया तिथि को पूजा-पाठ, दान-पुण्य और सामान्य शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन जैसे ही चतुर्थी शुरू होगी, दिन का असर थोड़ा बदल जाएगा। इस समय नए काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। नक्षत्र की बात करें तो इस दिन दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

इसके बाद पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा। पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है और इसे समृद्धि और उन्नति के लिए अनुकूल माना जाता है। ग्रहों की चाल के मुताबिक, चंद्रमा भी इस दिन राशि परिवर्तन करेगा। सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक चंद्रमा मिथुन राशि में रहेगा और उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएगा। मान्यता है कि चंद्रमा के इस गोचर का असर लोगों की मानसिक स्थिति, भावनाओं और दूसरे कामों पर पड़ता है।

योग की स्थिति भी दिनभर बदलती रहेगी। रात 8 बजकर 50 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। यह योग स्थिरता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद व्याघात योग शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र में व्याघात योग के दौरान महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। 17 जून के शुभ और अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

इस अवधि में नए और मांगलिक कार्य शुरू करने से परहेज किया जाता है। इसके अलावा, यमगण्ड सुबह 7 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक और कुलिक काल सुबह 10 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। वहीं दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। शुभ समय की बात करें तो अमृत काल सुबह 5 बजकर 40 मिनट से 7 बजकर 8 मिनट तक और फिर सुबह 11 बजकर 28 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगा, जिसे पूजा-पाठ और ध्यान के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। चंद्रोदय सुबह 7 बजकर 47 मिनट पर और चंद्रास्त रात 9 बजकर 44 मिनट पर होगा।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD